Hindi Newsधर्म न्यूज़Moon Time Sharad Purnima 2024 Moon Rise Time Chand Kab Niklega know from Pandit ji time to keep kheer
Sharad Purnima MoonRise Time: शरद पूर्णिमा पर कब निकलेगा चांद? जानें खीर रखने का टाइम व महत्व

Sharad Purnima MoonRise Time: शरद पूर्णिमा पर कब निकलेगा चांद? जानें खीर रखने का टाइम व महत्व

संक्षेप:

  • Sharad Purnima 2024: 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ चांद की रौशनी में खीर भी रखते हैं। पंडित जी से जानें क्यों रखते हैं शरद पूर्णिमा की चांदनी में खीर, चांद निकलने का टाइम व किस समय रखें खीर-

Oct 15, 2024 10:48 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Sharad Purnima 2024: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनायी जाती है। इस साल 16 अक्टूबर, 2024 के दिन शरद पूर्णिमा पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपने पूरे सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जो धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस संयोग के कारण इस वर्ष की शरद पूर्णिमा खास होगी और प्रभाव अत्यधिक शुभदायक रहेगा। आइए पंडित जी से जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन चांद निकलने व खीर रखने का टाइम व महत्व-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें सुबह से लेकर शाम तक पूजा के शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा कल: जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा के अनुसार, शरद पूर्णिमा हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर बुधवार की रात 7:59 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 17 अक्टूबर को शाम 5:34 बजे तक मान्य रहेगी।

शरद पूर्णिमा पर कब निकलेगा चांद?

पंडित सौरभ कुमार मिश्रा के मुताबिक, शरद पूर्णिमा का पर्व 16 को ही मनाया जायेगा। इस दिन शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय शाम में 05:05 बजे पर होगा।

खीर रखने का टाइम: पंडित जी ने बताया, शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की किरणों में खीर रखते हैं। खीर रखने का समय रात में 08:40 बजे से है।

ये भी पढ़ें:क्या शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा का व्रत आज रखा जाएगा? जानें सही डेट

खीर रखने का महत्व: पंडित सूर्यमणि पांडेय के अनुसार, लोगों का विश्वास है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत टपकता है, जो शरीर को ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करता है। इसलिए इस दिन खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रातभर रखा जाता है। अगले दिन इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है और माना जाता है कि इस प्रसाद का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!