31 मई तक इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, धन-संपदा में भी होगी वृद्धि
मई के महीने में इस बार ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत दे रही है। ज्योतिष की मानें तो इस महीने की शुरुआत में ही ऐसे योग बन रहे हैं, जो पैसा और कमाई के मामले में राहत दे सकते हैं। सूर्य और बुध मिलकर मेष राशि में एक खास योग बना रहे हैं।

मई के महीने में इस बार ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत दे रही है। ज्योतिष की मानें तो इस महीने की शुरुआत में ही ऐसे योग बन रहे हैं, जो पैसा और कमाई के मामले में राहत दे सकते हैं। सूर्य और बुध मिलकर मेष राशि में एक खास योग बना रहे हैं। वहीं शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में बैठे हैं। इस महीने में करियर, व्यापार और धन से जुड़े तीनों बड़े ग्रह मजबूत स्थिति में हैं। यही वजह है कि कुछ राशियों को इस महीने पैसा कमाने के मौके ज्यादा मिल सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए खास समय
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है। महीने के बीच के बाद इनकम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसके वापस आने की उम्मीद बन रही है। पुराने रुके काम भी धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर पैसों के मामले में राहत मिलने वाली है।
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना ठीक रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए भी यह महीना ठीक रहेगा। घर में पैसा आता रहेगा और एक से ज्यादा जगह से कमाई हो सकती है। लेकिन खर्च भी साथ-साथ बढ़ सकते हैं। खासकर घर और जरूरत की चीजों पर पैसा खर्च होगा। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर चलना जरूरी रहेगा, नहीं तो बचत कम हो सकती है।
मकर राशि वालों को मिलेंगे नए मौके
मकर राशि वालों को इस महीने नए मौके मिल सकते हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में गलत रास्ता अपनाने से बचना चाहिए। आराम से, प्लान बनाकर चलेंगे तो फायदा रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए महीना शुभ रहेगा
कुंभ राशि वालों के लिए साफ बात है- जितनी मेहनत, उतना फायदा। इस महीने आपकी इनकम मेहनत के हिसाब से बढ़ सकती है। पुराना अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन आखिरी दिनों में थोड़ा संभलकर खर्च करना होगा।
कुल मिलाकर मई का महीना इन राशियों के लिए कमाई और मौके लेकर आ सकता है। बस जरूरत है सही फैसले लेने की और बिना जल्दबाजी के आगे बढ़ने की। अगर प्लानिंग ठीक रखी, तो यह महीना हाथ खाली नहीं जाने देगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


