अक्टूबर मासिक राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसे रहेंगे 31 दिन? एक क्लिक में जानें
October Rashifal Mesh to Meen Rashi: अक्टूबर का महीना आपके जीवन में लाएगा खुशियां या रहना होगा सावधान। एक क्लिक में पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल।

October Monthly Horoscope 2026, अक्टूबर मासिक राशिफल 2026: अक्तूबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा है। इस महीने बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल, शनि और देवगुरु बृहस्पति की चाल या स्थिति में बदलाव होगा। ग्रहों की स्थिति में होने वाला परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करता है। महीने की शुरुआत में 1 अक्टूबर को बुध स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में आएंगे। 31 अक्तूबर को गुरु चंद्रमा की कर्क राशि से निकलकर सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 23 अक्तूबर को शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर होगा। न्यायदेवता शनि 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
इसके अलावा अक्तूबर में शनि मीन राशि में वक्री गति से चलेंगे। जबकि राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि के गोचर में रहेंगे। अक्टूबर में होने वाले ग्रहों की स्थिति में बदलाव कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानें मेष से लेकर मीन राशि के वित्त, करियर, पारिवारिक जीवन और व्यवसाय में क्या बदलाव होंगे। पढ़ें अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल।
मेष राशि:
मेष राशि वालों को अक्टूबर महीने में मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपको व्यापारिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपके कार्यों की बाधाएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय माना जा रहा है। परिवार से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। खर्च की अधिकता रहने से मानसिक तनाव घेर सकता है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को अक्टूबर में धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनाप-शनाप खर्च होंगे और आय में कमी रहेगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप फल मिलेंगे। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। प्रेम-संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को अक्टूबर में करियर में जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि काम को धैर्य के साथ करना होगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान देना लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पुरानी बातों को लेकर रिश्तों में अनबन के संकेत हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि इस महीने कोई बी बड़ा आर्थिक फैसला नहीं लें।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना खुशियों की सौगात ला सकता है। इस समय आपको करियर में तरक्की के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है। महीने के अंत में धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों को महीने की शुरुआत में कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकता है। धन के मामलों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यह महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। माह के अंत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को मेहनत का पूरा परिणाम मिलेंगे। लेकिन खर्चों में नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार और पर्सनल मामलों में धैर्य खोने की बजाएं शांति से फैसला लें। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी से बचें। अटके हुए काम रफ्तार पकड़ सकते हैं। बातचीत प्रभावशाली रहेगी। परिवार में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।
तुला राशि:
तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में किसी पुराने मतभेद का बातचीत से हल निकल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत फैसलों पर ध्यान बढ़ सकता है। धन की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक सफलता मिलेगी। इस समय आपके खर्चों में कमी आएगी और बचत पर जोर देंगे। निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। काम से जुड़ा कोई अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। पढ़ें विस्तार से वृश्चिक राशिफल
धनु राशि:
धनु राशि वालों को अपने करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा लाभकारी रहेंगी। रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, इस महीने बेकार के खर्चों से बचना समझदारी रहेगी। महीने के अंत में अपने लक्ष्यों या कार्यों की दोबारा समीक्षा करें। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में नए अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को अक्टूबर महीने में धैर्य और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस माह आपको करियर और धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग हर चमकती चीज को सोना नहीं मानें, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। निवेश से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। पढ़ें विस्तृत मकर राशिफल
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। इस माह आपको नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। किसी परेशानी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। कारोबार में अचानक मुनाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि खान पान पर नजर रखें, वरना स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। आर्थिक रूप से महीना अच्छा कहा जाएगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियां बनी रह सकती हैं। पढ़ें विस्तृत कुंभ राशिफल
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना मिला जुला रह सकता है। इस समय आपको जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। परिवार से जुड़े मामलों को धैर्य के साथ हल करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना समझदारी रहेगी। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। पढ़ें विस्तृत मीन राशिफल


