मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं बढ़ रही बरकत? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मनी प्लांट लगाने के बाद भी घर में आ रही है आर्थिक तंगी? जानें वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की सही दिशा, नियम और कच्चे दूध का एक अचूक उपाय।

Money Plant Vastu Mistakes
मनी प्लांट वास्तु नियम

घर में मनी प्लांट लगाना आजकल आम बात है। वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, केवल पौधा लगा देने से ही सब कुछ ठीक हो जाए, ऐसा नहीं माना जाता है। वास्तु में इसकी दिशा, बेल का बढ़ना और पौधे की साफ-सफाई तक का ध्यान रखने की बात कही गई है। छोटी-सी लापरवाही भी इसके शुभ प्रभाव को कम कर सकती है।

मनी प्लांट की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को रखने के लिए सही दिशा का चुनाव बहुत जरूरी माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा को इस पौधे के लिए बेहतर बताया गया है। वास्तु में दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इसलिए मनी प्लांट लगाते समय जगह तय करने से पहले दिशा का ध्यान जरूर रखें।

बेल को जमीन पर ना फैलने दें

मनी प्लांट की बेल जिस तरह बढ़ती है, उसे भी वास्तु से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता के अनुसार, इसकी बेल का ऊपर की ओर बढ़ना तरक्की और आगे बढ़ने का संकेत माना जाता है। अगर बेल जमीन पर फैलने लगे तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए पौधे को कोई सहारा दें और बेल को ऊपर की ओर चढ़ाएं। इससे पौधे का आकार भी सुंदर बना रहेगा।

इन 2 मूलांक वालों से झूठ बोलना पड़ सकता है भारी, धोखा बिल्कुल नहीं करते बर्दाश्त

पीले पत्तों को तुरंत हटाएं

मनी प्लांट के पत्तों का सूखना या पीला पड़ना भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वास्तु में सूखे और खराब पत्तों को घर में नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए पौधे पर ऐसे पत्ते दिखाई दें, तो उन्हें समय पर हटा दें। साथ ही पौधे की सामान्य देखभाल भी करते रहें। हरा-भरा पौधा घर के वातावरण को भी सुंदर और सकारात्मक बनाए रखता है।

गमले का चुनाव भी जरूरी

मनी प्लांट को किस बर्तन में लगाया गया है, वास्तु में इसका भी ध्यान रखने की बात कही गई है। मिट्टी का गमला या कांच की बोतल इसके लिए बेहतर मानी जाती है। खासतौर पर नीले रंग की कांच की बोतल को शुभ बताया गया है। वहीं प्लास्टिक के बर्तन या गंदे और पुराने कंटेनर में पौधा लगाने से बचना चाहिए। पौधे का बर्तन साफ रखना भी जरूरी है।

कर्ज और पैसों की तंगी से हैं परेशान? अंगारकी संकष्टी पर शाम में करें गणेश जी के ये खास उपाय

मनी प्लांट की कटिंग ना दें

वास्तु के अनुसार, घर में लगे मनी प्लांट की बेल या कटिंग किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा कम होने की मान्यता है। अगर पौधा बहुत ज्यादा बढ़ गया है, तो उसकी कटिंग को घर में ही दूसरे गमले में लगाया जा सकता है। इससे पौधे की देखभाल भी बनी रहेगी और उसे बाहर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पितृ पक्ष में इस बार तारीखों का बदला हिसाब, 30 सितंबर का दिन श्राद्ध के लिए रहेगा खास

पानी देते समय करें छोटा उपाय

मनी प्लांट में पानी डालते समय एक छोटा-सा उपाय करने की भी मान्यता है। इसके लिए पानी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पौधे में डालने की बात कही जाती है। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में धन की आवक और सुख-शांति बढ़ने की कामना की जाती है। हालांकि, पौधे की वास्तविक देखभाल के लिए जरूरत से ज्यादा दूध या कोई अन्य पदार्थ मिट्टी में डालने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं बढ़ रही बरकत? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे