Hindi Newsधर्म न्यूज़Mole on Palm Meaning hatheli par til ka nishan hai hath me til ka matlab hatheli par til hona shubh ya ashubh

Palmistry: हथेली पर तिल शुभ होता है या अशुभ? जानिए इसका अर्थ

  • Mole on palm meaning in hindi: कई लोगों की हथेली पर तिल का निशान होता है। जानें हथेली पर तिल होना शुभ होता है या अशुभ। जानें हथेली पर तिल होने का प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Dec 2024 05:03 PM
share Share
Follow Us on

Mole on palm meaning: आमतौर पर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि दाहिनी हाथ की हथेली पर तिल शुभ होता है और बाईं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति पैसा ज्यादा खर्च करते हैं। लेकिन हस्त रेखा शास्त्र के जानकारों का मानना है कि हाथ पर तिल का होना शुभ नहीं होता है। क्योंकि तिल जिस स्थान पर होता है, वहां के पर्वत को नुकसान पहुंचाता है। जानें हथेली पर तिल शुभ होता है या अशुभ।

हथेली पर तिल होना शुभ या अशुभ- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली को बिना किसी दाग-धब्बे वाला होना चाहिए। दाग-धब्बे ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में तिल को एक तरह का दाग या धब्बा ही माना गया है। ऐसे में हथेली पर तिल के होने को शुभ नहीं माना गया है।

हथेली पर तिल का प्रभाव- हथेली पर तिल का प्रभाव स्थिति, उसका आकार और रंग पर निर्भर करता है। कहा जाता है कि तिल जिस ग्रह के पर्वत पर होता है उसका प्रभाव कम करता है। लाल या भूरे रंग के तिल की तुलना में काले रंग का तिल ज्यादा नकारात्मक असर वाला माना गया है।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ होता है या अशुभ, जानें इसका मतलब

हथेली पर तिल की स्थिति का प्रभाव-

1. बुध पर्वत पर तिल- कहा जाता है कि बुध पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति को बोलने में थोड़ा हकला सकता है। इसका प्रभाव व्यापार, बुद्धि व वाणी पर पड़ता है।

2. सूर्य पर्वत पर तिल- सूर्य पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति साहस व आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस करता है।

3. चंद्र पर्वत पर तिल- चंद्र पर्वत पर तिल को ग्रहण के समान माना गया है। यह व्यक्ति में कंफ्यूजन बढ़ाता है। ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है।

4. मंगल पर्वत पर तिल- पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति साहसी होता है। इसका प्रभाव लीडरशिप स्किल पर पड़ता है।

5. शनि पर्वत पर तिल- शनि पर्वत पर तिल अशुभ माना गया है। मान्यता है कि यहां पर तिल बड़ा होने से व्यक्ति को काम में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

6. गुरु पर्वत पर तिल- गुरु पर्वत पर तिल भाग्य, आध्यात्मिकता और ज्ञान पर असर डालता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें