Mohini Ekadashi Vrat Katha hindi : मोहिनी एकादशी आज, धृष्टबुद्धि से जुड़ी इस कथा के बिना अधूरा माना जाता है व्रत
Mohini Ekadashi Vrat Katha:मोहिनी एकादशी का व्रत आज सोमवार 27 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन इस कथा का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा और सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

आज 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। मोहिनी रूप रखकर ही विष्णु जी ने देवताओं को अमृतपान कराया था।इसलिए यह एकादशी भगवान श्रीहरि के विष्णु रूप को समर्पित है। इस दिन व्रत का संकल्प करके भगवान विष्णु की पूजा कर इस कथा को पढ़ा जाता है। इस व्रत को करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां पढ़ें इस व्रत से जुड़ी कथा, जिसका पाठ करना चाहिए और शाम को कीर्तन करना चाहिए।
युधिष्ठिरने पूछा- वैशाख मास के शुक्लपक्ष में किस नामकी एकादशी होती है ? उसका क्या फल होता है ? तथा उसके लिये कौन-सी विधि है ? भगवान् श्रीकृष्ण बोले---महाराज ! पूर्वकालमें परम बुद्धिमान् श्रीरामचन्द्रजीने महर्षि वशिष्ठ से यही बात पूछी थी।वशिष्ठ जी ने बताया था तुमने बहुत उत्तम बात पूछी है। मनुष्य तुम्हारा नाम लेनेसे ही सब पापोंसे शुद्ध हो जाता है। तथापि लोगोंके हितकी इच्छासे मैं पवित्रों में पवित्र उत्तम व्रत का वर्णन करूंगा। वैशाख मासके शुक्कपक्षमें जो एकादशी होती है, उसका नाम मोहिनी है। वह सब पापोंको हरनेवाली और उत्तम है। उसके ब्रतके प्रभावसे मनुष्य मोहजाल और सभी पाप मूहसे छुटकारा पा जाते हैं। सरस्वती नदीके रमणीय तटपर भद्रावती नामकी सुन्दर नगरी है। वहां ध्रुतिमान् नामक राजा, जो चन्द्रवंझ में उत्पन्न ओर सत्यप्रतिज्ञ थे, राज्य करते थे। उसी नगर में एक वैद्य रहता था, जो धन-धान्यसे परिपूर्ण और समृद्धिशाली था। उसका नाम था धनपाल। वह सदा पुण्यकर्म में ही लगा रहता था। दूसरों के लिए कुआं, मठ, बगीचा, पोखरा ओर घर बनवाया करता था। भगवान् श्रीविष्णुकी भक्तिमें उसका हार्दिक अनुराग था। वह सदा शान्त रहता था। उसके पांच पुत्र थे--सुमना, झुतिमान्, मेधावी, सुकृत तथा धृष्टबुद्धि। धृष्टबुद्धि पांचवां था।
वह सदा बड़े-बड़े पापों में ही लगा रहता था। जुए आदि बुरे काम उसे अच्छे लगते । वह वेश्याओं से मिलने के लिए लालायित रहता था। उसकी बुद्धि न तो देवताओंके पूजन में लगती थी ओर न पितरों तथा ब्राह्मणों के सत्कार में। वह दुष्टात्मा अन्याय के मार्गपर चलकर पिताका धन बर्बाद किया करता था | एक दिन वह वेइ्याके गलेमें बांह डाले चौराहे पर घूमता देखा गया । तब पिताने उसे घरसे निकाल दिया तथा भाईयों ने भी उसका परित्याग कर दिया। अब वह दिन-रात दुःख और शोकमें डूबा तथा कष्ट-पर-कष्ट उठाता हुआ इधर-उधर भटकने लगा। एक दिन किसी पुण्यके उदय होनेसे वह महर्षि कौण्डिन्य के आश्रमपर जा पहुंचा। वैशाखका महीना था। तपोधन कौण्डिन्य गंगाजी में स्नान करके आये थे। धृष्टबुद्धि शोकके भार से पीड़ित हो मुनिवर के पास गया और हाथ जोड़ सामने खड़ा होकर बोला- मुझपर दया करके कोई ऐसा व्रत बताइये, जिसके पुण्यके प्रभाव से मेरी मुक्ति हो ।
कोण्डिन्य बोले--वैशाख के शुक्तपक्षमें मोहिनी नामसे प्रसिद्ध एकादशीका ब्रत करो । मोहिनीको उपवास करनेपर प्राणियोंके अनेक जन्मों के महापाप भी नष्ट हो जाते हैं। वसिष्ठजी कहते हैं-श्रीरामचन्द्र मुनि का यह वचन सुनकर धृष्टबुद्धि का चित्त प्रसन्न हो गया। उसने कोण्डिन्य के उपदेश से विधिपूर्वक मोहिनी एकादशीका ब्रत किया । इस ब्रतके करने से वह पाप से मुक्त हो गया और अंत में श्रीविष्णु धाम को चला गया। इस प्रकार यह मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत उत्तम है। इसके पढ़ने ओर सुनने से सहस्त्न गोदान का फल मिलता है।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


