Hindi Newsधर्म न्यूज़mobile to purse dont keep these 5 things near bed while sleeping
वास्तु शास्त्र: सोते समय भूलकर भी इन 5 चीजों को ना रखें पास, एक गलती से हो सकती है पैसों की तंगी

वास्तु शास्त्र: सोते समय भूलकर भी इन 5 चीजों को ना रखें पास, एक गलती से हो सकती है पैसों की तंगी

संक्षेप:

Dont Keep These Things Near While Sleeping: सोते समय बेडरूम में कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर ऐसा होता है तो जिंदगी में उथल-पुथल मच सकती हैं। नीचे जानिए वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें सोते समय खुद से काफी दूर रखना जरूरी है?

Thu, 30 Oct 2025 12:18 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dont Keep these things near bed: कहते हैं कि जिंदगी में सब कुछ कर्मों के हिसाब से मिलता है। कई बार लोग खराब हो रही चीजों को कर्मों से जोड़कर देखने लगते हैं। काफी हद तक चीजें सही भी होती हैं लेकिन कुछ हाथ वास्तु का भी होता है। मान्यता है कि वास्तु के कुछ नियमों को अगर सही से समझ लिया जाए और उसे अपनी जिंदगी में उतार लिया जाए तो जिंदगी आसान हो सकती है। जिन लोगों के घरों में अक्सर कलह की स्थिति बनी रहती है और शांति भंग हो चुकी है तो उन्हें एक बार वास्तु से जुड़े उपायों को जरूर करना चाहिए। बात की जाए बेडरूम की तो यहां का वास्तु सबसे पहले ठीक होना चाहिए क्योंकि ज्यादातर समय हम यही बिताते हैं। वास्तु के हिसाब से बेडरूम में सोते समय तो कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। नीचे जानिए कि ये पांच चीजें कौन सी हैं?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. घड़ी (Watch)

वास्तु शास्त्र के हिसाब से सोते समय आपके बेड के आसपास कोई घड़ी नहीं होनी चाहिए। इसकी ऊर्जा से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसे सोने वाली जगह से थोड़ा दूर ही रखेंगे तो सही होगा।

2. पर्स (Wallet/Purse)

अक्सर लोग बेड के बगल में रखे हुए ड्रॉवर पर अपने पर्स को रख देते हैं जोकि सही नहीं है। बेड के आसपास अपने पर्स को कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी निराश होती है और ऐसे में पैसों की हानि तय है। शास्त्र की मानें तो इससे आने वाले दिनों में आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है।

3. इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic Items)

सोते समय बेड के पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं पड़ा होना चाहिए। लैपटॉप और मोबाइल को तो भूलकर भी बेड पर या इसके आसपास नहीं रखना चाहिए। देखा जाए तो रेडिएशन के चलते हेल्थ के लिहाज से तो ये और भी अच्छा नहीं है। ऐसे में इन चीजों को बेड से दूर ही रखें तो ज्यादा अच्छा है।

4. फूटवियर (Footwear)

वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेडरूम में जूते-चप्पल कभी नहीं रखना चाहिए। इससे बाहर ही गंदगी कमरे में आती है और इसी के साथ-साथ नकारात्मकता भी पास आती है। सोते समय तो कोई भी फूटवियर कमरे में या फिर बेड के आसपास बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

5. किताबें/डायरी (Book/Diary)

सोते समय बेड पर किताबें और डायरी वगैरह भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल इनमें मां सरवस्ती का वास होता है। ऐसे में सोते वक्त इन्हें अपने पास नहीं रखना चाहिए। लोग अक्सर सोने से पहले किताबें पढ़ते हैं या फिर जर्नल लिखते हैं और इस वजह से सोते समय इसे आसपास ही रख देते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!