मई में बुध का होगा मिथुन में प्रवेश, चंद्र की राशि में जाएंगे जून में, कौन सी राशियां पाएंगी बुध से लाभ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बुध मई में मिथुन तो जून में कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, आपके लिए कैसा रहेगा ह समय, किन राशियों के लिए अच्छे आएंगे योग। यहां पढ़ें किस राशि के लिए अच्छा होगा बुध का मिथुन राशि में जाना

mercury transit horoscope rashifal

अभी की बात करें तो बुध 29 मई को मिथुन राशि में जाने वाले हैं। आप कैसे बात करते हैं, कैसे सोचते हैं, लॉजिकल थीकिंग और बिजनेस यह सब बुध के कारण ही होता है। बुध के मिथन राशि में जानें से भद्र राजयोग बनेगा, इससे कई राशियों के लिए अच्छे योग आएंगे। आपके लिए समय उत्तम होगा। बिजनेस बढ़ेगा। यहां हम उन राशियों के बारे में बताएंगे जो इस गोचर से लाभ पाएंगी । इससे पहले आप यह भी जान लें कि कर्क राशि में बुध का गोचर आप पर क्या असर डालेगा और बुध गोचर से आपकी लाइफ में क्या असर होता है।

22 जून को चंद्रमा की राशि में जानें से क्या होगा?

22 जून को बुध कर्क राशि में जाएंगे। इसलिए अगर आप समझना चाहते हैं कि अगर कर्क राशि में बुध के जाने से क्या बदलेगा, तो यहां आपको बता दें कि इस शिफ्ट से आपके कम्युनिकेशन का तरीका, फैसले लेने की क्षमता बदल सकती है। आपके इमोशंस पर भी इसका असर हो सकता है। अपने विचारों को अच्छे से जाहिर करें। हर राशि के लिए यह ट्रांजिट अलग होगा, लेकिन हर राशि को इमोशनली चीजों तो बैलेंस करना है। इसलिए हील करने और गहरी बातचीत में इस समय का इस्तेमाल करें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं।

बुध की मिथुन में एंट्री से किन राशियों पर होगाअसर

मिथुन राशि के लिए फैसले सही साबित होंगे, लेकिन इन फैसलों को मन से नहीं ठोस आधार पर लें। आपका सम्मान बढ़ेगा। बुध का गोचर आपकी वाणी से आपको लाभ कराएगा। आपके लिए प्रोफेशनल लाइफ में भी सफलता इंतजार कर रही हैं।

तुला राशि के लिए भी अच्छा संयोग हैं। इस राशि के लोगों को एजुकेशन में कामयाबी मिलेगी, आपकी समाज में अच्छी स्थिति होगी। अगर बिजनेस करते हैं तो बिजनेस में नए बदलाव आपके लिए लाभ लेकर आएंगे।

धनु राशि के लिए लवलाइप से लेकर रिश्तों में अच्छे योग हैं। आपको पार्टनर के साथ लव रिलेशन और आपसी समझ में अच्छे योग मिल रहे हैं।

कुंभ राशि के लिए भी समय अच्छा है। आपके लिए कम्युनिकेशन अहम होगा। बातचीत से कुछ ऐसा निकलेगा, जो आपके लिए अच्छा होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan