मंगल की मेष राशि में सूर्य, केतु के नक्षत्र में सूर्य, 14 अप्रैल को बड़ा बदलाव किन राशियों की बदलेगा तस्वीर
Mesh Rashi mein surya gochar: सूर्य का गोचर मेष राशि में 14 अप्रैल को होगा। लेकिन आपको बता दें कि 14 अप्रैल का दिन खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य दो गोचर कर रहा है, राशि और नक्षत्र दोनों आइए जानें इससे राशियों पर क्या असर होगा।

Mesh Rashi mein surya gochar: सूर्य का गोचर मेष राशि में 14 अप्रैल को होगा। लेकिन आपको बता दें कि 14 अप्रैल का दिन खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य दो गोचर कर रहा है, राशि और नक्षत्र दोनों। पहला मंगल की राशि मेष में और दूसरा सूर्य का केतु नक्षत्र अश्विनी में भी गोचर होगा। आपको बता दें कि सूर्य मंगल की राशि में जा रहे हैं। मंगल और सूर्य दोनों एनर्जी के कारक हैं, एक तरह सूर्य से आत्नविश्वास तो मंगल से साहस आता है। वहीं केतु आपके करियर में असर जालते हैं। आपको बचा दें कि इससे पहले सूर्य रेवती नक्षत्र में थे। अब सूर्य केतु के अश्विनी नक्षत्र में जा रहे हैं। इससे आपको आपको करियर में अचानक प्रमोशन, आत्मविश्वास का लाभ मिलेगा। आपको समाज में सम्मान और पिता से अच्छे संबंध भी होंगे। इस गोचर का कई राशियों पर असर होगा। आपको कई तरह की समस्याओं को सामना भी करना पड़ सकता है।
क्या हैं सूर्य के मेष गोचर और केतु के नक्षत्र गोचर के मायने
सूर्य का मेष मे गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इस दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाता है। बता दें, मेष चक्र की पहली राशि हैं और इसके स्वामी मंगल देव हैं। सूर्य-मंगल में मित्रता का भाव है, इसलिए इस गोचर से मेष से लेकर मीन तक के जातकों को कई शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान जहां कुछ राशियों की ऊर्जा में वृद्धि, करियर में तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ता है, तो वहीं कुछ को कार्य पूरा करने में समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। केतु आपको अलगाव देता है, ये आपको दूर करता है, वहीं केतु का असर आपकी नौकरी में भी होता है। ऐसे में आइए सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
आइए जानें इससे राशियों पर क्या असर होगा
मेष राशि
मान-सम्मान में वृद्धि
नौकरी में सफल
पिता से संबंध अच्छे
वृषभ राशि
निवेश के लिए समय शुभ
अचानक धन लाभ के योग
प्रमोशन के चांस
मिथुन राशि
आमदनी में वृद्धि
नौकरी में बड़े अवसर
विवाह के योग
वृश्चिक राशि
नौकरी में सफलता
शत्रु कम होगें, विजय मिलेगी
सरकारी नौकरी के चांस
धनु राशि
धन-संपत्ति में वृद्धि
व्यापार और निवेश अच्छा
मीन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत
परिवार में अच्छे योग
संतान से अच्छे संबंध
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


