सूर्य गोचर मेष राशि में कल, सूर्य के बलशाली होने से कई राशियों के लिए बदलाव, मेष संक्रांति पर करें दान, खरमास समाप्त

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Mesh Rashi mein surya gochar: मेष राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। मेष राशि वालों के लिए समय उत्तम रहेगा, लेकिन कुंभ और मीन को थोड़ा फैसलों को लेकर और खर्चों को लेकर खास ध्यान देना होगा। यहां पढ़ें किस पर क्या रेहगा असर

सूर्य गोचर मेष राशि में कल, सूर्य के बलशाली होने से कई राशियों के लिए बदलाव, मेष संक्रांति पर करें दान, खरमास समाप्त

कल 14 अप्रैल को होगा सूर्य का गोचर । सूर्य मंगल के स्वामी वाली मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आपको बता दें कि सूर्य मेष राशि में हमेशा मजबूत होते हैं, वहीं तुला राशि में वीक होते हैं। सूर्य के इस गोचर से सूर्य की स्थिति पहले से अच्छी होगी। सूर्य और मंगल के इस योग से कई राशियों के लिए लाभ तो होगा, लेकिन कई राशियों के लिए परेशानी भी आएंगी। सूर्य के बलशाली होने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएंगे, आपको समाज में सम्मान मिल सकता है। आपको हाई लेवल पर पद मिल सकता है। ऐसे लोग सकारात्मक रहते हैं। आइए पहले जानते हैं कि सूर्य के मेष राशि में जाने से मेष पर क्या अच्छे प्रभाव होगें और किन राशियों को दिक्कत होंगी।

सूर्य के मेष राशि में जाने से क्या अच्छे प्रभाव

कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं तो आपके लिए कई जगहों से अच्छे फल मिलते हैं। ऐसे लोग अच्छे पद पर जाते हैं। इनका खुद पर सेल्फ कंट्रोल होता है। कुंडली में सूर्य जब उच्च के, अच्छे भाव में होते हैं तो जातक को बहुत ही अच्छा फल देते हैं। आपको समाज में सम्मानित पद मिलता है।

किन राशियों के लिए परेशानी और मेष राशि पर सबसे अच्छा प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी इस राशि में सूर्य बलशाली रहेंगे, आपको मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। आपको इस समय मौके को देखना है।

वृष राशि के लोगों के लिए भी अच्छा समय हैं।आपको नौकरी में दिक्कतें हो सकती हैं, इस दौरान किसी से खराब ना बोलें।

कुंभ राशि वालों को भी खर्चों को कम करना चाहिए और किसी से विवाद नहीं करना है।

मीन राशि को भी अपने फैसलों को लेकर खास ध्यान देना है।

तुला राशि वालों के लिए परेशानियां आ सकती हैं। जो काम करेंगे उसका फल नहीं मिलेगा, आप फैसला नहीं ले पाएंगे, सरकारी चीजों में आपको नुकसान हो सकता है।

खरमास होगा खत्म और मुहूर्त होंगे शुरू

आपको बता दें कि सूर्य के इस परिवर्तन से खरमास खत्म होगा। विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त मिल जाएंगे। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यों की धूम शुरू होने जा रही है। ऐसे में विवाह, मुंडन, कर्णछेदन आदि संस्कारों के मुर्हूत नहीं थे। लेकिन अब 14 अप्रैल को दिन 11:45 बजे सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा। इस साल 20 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे अप्रैल और मई माह में विवाह के लिए 8-8 शुभ मुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिक मास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। उसके बाद 19 जून से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होगा। जून में नौ तथा जुलाई माह में पांच शुभ मुहूर्त रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!