2027 में शनि करेंगे मेष में प्रवेश, कुंभ, सिंह, धनु वालों को मिलेगी बड़ी राहत
Shani Gochar 2027: 3 जून 2027 को शनिदेव के मेष राशि में प्रवेश के साथ कुंभ राशि की साढ़ेसाती और धनु व सिंह राशि पर चल रही ढैय्या समाप्त होने के संकेत हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे इन राशियों को करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है।

शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का नाम सुनते ही लोग सतर्क हो जाते हैं, क्योंकि इस दौरान व्यक्ति को जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि हर कठिन समय हमेशा नहीं रहता। ग्रहों की चाल बदलने के साथ हालात भी बदलते हैं।
साल 2027 में होने वाला शनि का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आ सकता है। शनि देव जब मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ लोगों के ऊपर चल रहा साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इसके बाद लंबे समय से चली आ रही कई परेशानियों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं।
अभी किन राशियों पर है शनि का प्रभाव?
फिलहाल कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं। वहीं धनु राशि पर कंटक शनि की ढैय्या और सिंह राशि पर अष्टम शनि का प्रभाव बना हुआ है। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, इस दौरान व्यक्ति को मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और परिणाम मिलने में समय लग सकता है।
शनि गोचर 2027 में किसे मिलेगी राहत?
कुंभ राशि- शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही कुंभ राशि के लोगों की साढ़ेसाती पूरी हो जाएगी। पिछले कुछ समय से जो काम बार-बार रुक रहे थे, उनमें गति आने की संभावना है। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को कंटक शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से चल रही उलझनों में कमी आ सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिलने या पुराने काम पूरे होने की संभावना बन सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि पर चल रही अष्टम शनि की ढैय्या भी समाप्त हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलने के योग बनेंगे।
कब होगा शनि का मेष राशि में गोचर?
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 3 जून 2027 को शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। शनि और मंगल का यह संयोग कई राशियों के जीवन में नए बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
शनि के प्रभाव को कम करने के उपाय
जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही है, उन्हें नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना और अच्छे कर्म करना भी शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान की पूजा करने से शनि से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


