14 मई को ग्रहों के बीच बड़ा उलट-फेर, मेष राशि में बनेगी शुक्र-बुध की युति, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Venus Mercury Conjunction in Aries: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 मई को ग्रहों में काफी उलट-फेर देखने को मिलेगा। मेष राशि में शुक्र के साथ बुध की युति बनेगी जहां सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। इस हलचल से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा जिसका लाभ 4 राशियों को मिलेगा।

14 मई को ग्रहों के बीच बड़ा उलट-फेर, मेष राशि में बनेगी शुक्र-बुध की युति, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

ग्रहों नक्षत्रों की बदलती चाल से कई बार ऐसे राजयोग बन जाते हैं जो खूब लाभ देकर जाते हैं। ऐसा ही एक राजयोग अगले हफ्ते बनेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 14 से 16 मई के बीच मेष राशि में शुक्र और बुध की युति (Venus- Mercury Conjunction) होने जा रही है। इस राशि में सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। मेष राशि में मच रही ग्रहों की हलचल से 14 मई को महालक्ष्मी राजयोग बनेगा जोकि अगले दिन यानी 16 तक लोगों के लिए खुशियों की झड़ी लगा सकता है। कुल मिलाकर 4 राशियां को इस राजयोग में अच्छे संकेत देखने को मिलेंगे।

14 से 16 मई के बीच बन रहे महालक्ष्मी राजयोग से 4 राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि को पैसों से जुड़े मामलों में मिलेगी राहत

महालक्ष्मी राजयोग में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इनकम के कई सोर्स बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे कन्या राशि की प्रोफाइल मजबूत बनेगी। साथ ही आगे बढ़ने के कई और रास्ते खुलेंगे। बिजनेस से जुड़े मेष राशि के जातकों को भी फायदा होगा।

मिथुन राशि को करियर में मिलेंगे नए मौके

मिथुन राशि के जातकों के लिए 14 से 16 मई का वक्त काफी अच्छा माना जा रहा है। प्रोफेशनल लाइफ अब स्मूद होती दिखेगी। सीनियर्स काम की तारीफ करेंगे। हो सकता है कि आपको कोई बड़ा मौका भी दिया जाए। कुछ काम जो अटके हुए थे वो भी पूरे हो सकते हैं। उन जातकों के लिए भी अच्छा समय है जो बिजनेस से जुड़े हैं। इस राजयोग में कोई फायदे वाली डील पक्की हो सकती है। करियर और पैसे से जुड़ी गुड न्यूज आपको जरूर मिल सकती है।

सिंह राशि के रुके हुए काम होंगे पूरे

महालक्ष्मी राजयोग सिंह राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वो इस दौरान पूरा हो दिखेगा। अगर जॉब से जुड़ी कोई दिक्कत फेस कर रहे थे तो वो दूर होगी और स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो जाएगी। घर-परिवार का माहौल ऐसा होगा कि सुकून मिलेगा। 14 से 16 मई के बीच सिंह राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक से कहीं धन लाभ भी हो सकता है जिससे बाकी सारे काम भी टाइम पर पूरे हो जाएंगे।

तुला राशि का आर्थिक तनाव हो सकता है कम

तुला राशि के लिए ये राजयोग राहत लेकर आएगा। इस दौरान ऐसे योग बनेंगे कि जिंदगी में स्थिरता आएगी। वहीं पैसों से जुड़ी दिक्कतें जो अब तक परेशान करती आई हैं उनके इस राजयोग में धीरे-धीरे खत्म होने के पूरे चांस है। कुछ लोगों को पुराने कर्जे से राहत मिल सकती है। घर से जुड़ी कोई बात जो चिंता बढ़ा रही थी वो भी कम होगी। अगर आप तुला राशि के हैं और काफी लंबे समय से इन्वेस्टमेंट की सोच रहे थे तो इस राजयोग में वो कर सकते हैं क्योंकि लाभ मिलने के चांस हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी चीजों में भी आपका फायदा ही होगा। नौकरी करने वालों को इस दौरान अच्छे मौके मिलेंगे।

यहां पढ़ें 8 मई के लिए अपनी राशि का राशिफल

मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए सलाह

वैसे तो महालक्ष्मी राजयोग को पैसों और सुख से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। हड़बड़ी में कोई भी फैसला ना लें। मेहनत में कोई कमी ना आने दें। वहीं फालतू के खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। महालक्ष्मी राजयोग में कई नए मौके मिलते हैं लेकिन किसी भी चीज को लेकर हड़बड़ी ना दिखाएं। इस दौरान सोच-समझकर लिया गया फैसला हमेशा आपके फेवर में होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!