Hindi Newsधर्म न्यूज़Mesh Rashi Kumbh Meen ke liye sadesati ke upay Aries Aquarius Pisces Shani sadesati ke upay Shani upay Shanivar
मेष, कुंभ, मीन राशि आज शाम करें कोई भी 1 उपाय, शनि की साढ़ेसाती के कष्ट से मिलेगी राहत

मेष, कुंभ, मीन राशि आज शाम करें कोई भी 1 उपाय, शनि की साढ़ेसाती के कष्ट से मिलेगी राहत

संक्षेप:

Mesh Rashi Kumbh Meen ke liye sadesati ke upay: शनिवार के दिन शनि देव की विधिवत उपासना की जाती है। वहीं, मान्यता है शनिवार के दिन शनि ग्रह से जुड़े कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो सकता है।

Dec 06, 2025 12:17 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Mesh Rashi Kumbh Meen ke liye sadesati ke upay: शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए विशेष तौर पर शनिवार का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। आज पौष कृष्ण पक्ष का पहला शनिवार है। शनिवार के दिन शनि देव की विधिवत उपासना की जाती है। वहीं, मान्यता है शनिवार के दिन शनि ग्रह से जुड़े कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मेष, कुंभ, और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। ऐसे में आज शाम के समय कुछ उपाय करने से शनि देव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष, कुंभ, मीन राशि आज शाम करें कोई भी 1 उपाय, शनि की साढ़ेसाती के कष्ट से मिलेगी राहत

  • संध्या के समय पीपल या शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काला तिल मिलाकर दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने तक इन राशियों का जीवन होगा राजा जैसा, शनि की चाल देगी खूब लाभ
  • शाम की पूजा में शिवलिंग पर काला तिल और शमी के पत्ते चढ़ाएं।
  • शनि चालीसा का 11 बार पाठ करें
  • हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।
  • बजरंगबली के 108 नाम का ध्यान करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • जरूरतमंदों को दान दें।
  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • कंबल, सरसों के तेल, तिल व काले वस्त्र का दान करें।
  • शिव जी के मंत्रों का जाप करें।
  • किसी गरीब को भोजन कराएं।
  • नौकरों के साथ बुरा बर्ताव न करें।
  • दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने से लाभ होगा।
  • शनि मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें।
  • उड़द की दाल और काले चने भी दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 6 दिसंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
  • शनिवार का विधि-विधान के साथ व्रत करें।
  • तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें।
  • पशु और पक्षियों की सेवा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 6 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!