मेष राशि में अप्रैल में होना वाला है बड़ा गोचर, सूर्य, शुक्र और बुध करेंगे प्रवेश, किन राशियों की चांदी
Mesh Rashi April big gochar: मेष राशि में अप्रैल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। अभी की बात करें तो अभी मेष राशि में सिर्फ शक्र हैं, लेकिन इसके साथ ही 15 मार्च के आसपास मेष राशि में सूर्य का गोचर होगा। इसके अलावा बुध भी इसी राशि में अप्रैल में आएंगे।

मेष राशि में अप्रैल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। अभी की बात करें तो अभी मेष राशि में सिर्फ शुक्र हैं, लेकिन इसके साथ ही 15 मार्च के आसपास मेष राशि में सूर्य का गोचर होगा। मीन राशि में अप्रैल से पहले मार्च में 3 ग्रहों का योग बना हुआ है और अप्रैल में भी तीन ग्रहों का योग बनेगा । मीन राशि में अभी सूर्य, शनि और मंगल ग्रह हैं। इसके अलावा बुध भी इसी राशि में अप्रैल में आएंगे। वहीं आधे अप्रैल के बाद शुक्र इस राशि से चले जाएंगे। कुंभ से मीन राशि में बुध 11 अप्रैल को आएंगे। बुध नीच राशि में गोचर करेंगे और नीचभंग राजयोग बनाएंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बीच में ही सूर्य 14 अप्रैल 2026 को मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल की एंट्री नहीं होगी। कुल मिलाकर 3 ग्रहों का योग मेष राशि में बनेगा। आइए जानें इससे किन राशियों की चांदी ही चांदी होगा, किस राशियों को इस बदलाव से लाभ होगा
मेष राशि पर क्या असर होगा?
मेष राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको इनकम के साथ करियर में भी आगे बढ़ने के चांस मिल रहे हैं। आपका आत्मविश्वास भी इस समय अच्छा होगा, कोशिश करें कि फैसलों को लेकर धैर्य रखें और ईमानदारी से अपना काम करें, क्योंकि इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। सूर्य और शुक्र के इस राशि में आने से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है, जिससे इस राशि के लोगों को लाभ होगा।
वृषभ, तुला और मीन राशि पर क्या असर
वृषभ राशि के लोगों के लिए भी अच्छे योग हैं। आपको बिजनेस में ग्रोथ के योग हैं, लेकिन आपको माता का ध्यान रखना होगा। सूर्य से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं शक्र धन और वैभव देंगे। आपके लिए समय उत्तम है।
तुला राशि वालों के लिए मानसिक तौर पर इस समय तनाव हो सकता है। आपको कोशिश करनी है कि शांत रहें। अचानक आपकी लाइफ में धनलाभ के योग हैं, या किसी निवेश से आपको लाभ मिल सकता है।
मीन राशि वालों के लिए भी समय अच्छा है, आपको अप्रैल में आधे महीने में सूर्य और मंगल गोचर के साथ बुध गोचर का भी लाभ मिलेगा। आपके लिए बुधादित्य राजयोग के साथ मालव्य राजयोग आपको लाभ देंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


