Hindi Newsधर्म न्यूज़Mesh rashi 2026 january kaisa rahega Surya gochar makar rashi kya asar makar sankranti 2026
सूर्य का मकर राशि में गोचर, जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा समय, इस दिन क्या दान करें

सूर्य का मकर राशि में गोचर, जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा समय, इस दिन क्या दान करें

संक्षेप:

Surya gochar makar rashi:सूर्य का मकर राशि में गोचर होने वाला है।। ऐसे में इस गोचर का मेष राशि पर क्या असर होगा, यहां विस्तार से जानें

Jan 12, 2026 10:22 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मकर संक्रांति पर सूर्य का गोचर धनु से मकर राशि में होता है। मकर का मतलब है सूर्य के पुत्र शनि की राशि। मकर राशि के स्वामी शनि और सूर्य साल के पहले संक्रांति में इस राशि में जाते हैं। वैसे तो सूर्य की हर संक्रांति खास होती है, लेकिन मकर राशि में सूर्य का गोचर बहुत पुण्यदायी माना गया है। इस संक्रांति में स्नान और दान का बहुत महत्व है। इस दिन दान का बहुत अधिक फल मिलता है। आइए यहां जानते हैं कि सूर्य गोचर का मेष राशि पर क्या असर होगा-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि के लोगों पर मकर संक्रांति का असर

मकर संक्रांति मेष राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आ रही है। इस दिन आपके लिए उत्तम फल मिलेगें। आपको लाइफ में पॉजिटिव रहने और सोचने की प्रेरणा मिलेगी। आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छे योग हैं, लेकिन पैसों से जुड़ा काम बिना सोचे समझे और बेध्यानी में ना करें। आपको प्रोपर्टी से भी लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए अभी जल्दबाजी ना करें। सोच समझकर फैसले लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। दरअसल इस राशि में शनि की साढ़ेसाती लगीहै, ऐसे में शनि के कारण इस राशि के लोगों को धन के मामले में खास तौर पर सावधान रहना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव को नजर अंदाज ना करें, इससे आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं । कुल मिलाकर शनिदेव और सूर्यदेव के हिसाब से मकर संक्रांति पर दान जरूर करें।

ये भी पढ़ें:षटतिला एकादशी का व्रत कब रखें, क्या दान करें और पारण कब करें, यहां जानें
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2026 कब? ज्योतिर्विद ने दूर की कंफ्यूजन

मेष राशि के लोगों को इस दिन क्या दान करना चाहिए

शनि की साढ़ेसाती है इस राशि के लोगों को इस दिन काले तिल और लोहे का दान करना शुभ रहेगा। इस राशि के लोंगो को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी और इससे आपकी लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। इसके अलावा आपको बता दें कि मेष राशि को मंगल की राशि माना जाता है, इसलिए गुड़ का दान सूर्य और मंगल दोनों को मजबूत करने में मदद करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!