बुध गोचर 2026: कर्क राशि वालों को रहना होगा सावधान, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

22 जून को बुध ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर का सबसे अधिक लाभ वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को मिल सकता है। वहीं कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य, धन और मानसिक तनाव के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

vakri budh rashifal

बुध ग्रह ने 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क शक्ति और नर्वस सिस्टम का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन पर असर डाल सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा सकता है। इन राशियों के लोगों को कामकाज, सोच-विचार और निर्णय लेने की क्षमता में फायदा मिल सकता है।

हालांकि कर्क राशि के लिए बुध का यह गोचर बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, कर्क राशि में बुध की स्थिति बेहद अशुभकारी मानी जाती है। उनका कहना है कि कई बार यह गोचर ऐसे परिणाम देता है, जिनकी तुलना लोग आमतौर पर शनि के प्रभाव से करते हैं। माना जाता है कि कर्क राशि में बुध कभी- कभी शनि से भी ज्यादा अशुभ फल देता है। इसलिए कर्क राशि में बुध अशुभकारी कहा जाता है।

क्या कहते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं, “कर्क राशि के लिए बुध का यह गोचर अत्यंत अशुभकारी माना जाता है। इतना नुकसानदेह प्रभाव कई बार शनि भी नहीं देता। कर्क राशि वालों को नर्वस सिस्टम, स्किन, होंठों से जुड़ी परेशानियों के साथ-साथ धन और स्वास्थ्य के मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। सबसे ज्यादा असर मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है।”

उनके अनुसार बुध कर्क राशि वालों के लिए तृतीयेश और द्वादशेश ग्रह होने के कारण कई बार अपेक्षा से अधिक चुनौतीपूर्ण परिणाम दे सकता है। यही वजह है कि इस गोचर को कर्क राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन राशियों पर भी रहेगा असर

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कर्क राशि के अलावा सिंह और कुंभ राशि के जातकों को भी इस गोचर के दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

परिवार में हल्का तनाव बढ़ सकता है और पैसों का नुकसान भी हो सकता है। कर्ज या उधार लेने की नौबत आ सकती है। करियर में काम का बोझ बढ़ेगा। खर्च सोच-समझकर करें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव आ सकता है। बिजनेस में बिना प्लानिंग काम करने से नुकसान होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़बुध गोचर 2026: कर्क राशि वालों को रहना होगा सावधान, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ