Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit Budh Gochar in Shani Anuradha Nakshatra Mercury Rashifal Budh From 10 to 20 December 2025
कल से 20 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

कल से 20 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

संक्षेप:

Mercury Transit Budh Gochar in Shani Anuradha Nakshatra: कल बुधवार के दिन बुध की चाल में बदलाव होने जा रहा है। शनि के अनुराधा नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट्स मिल सकते हैं। 

Dec 09, 2025 09:48 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Mercury Transit Budh Gochar: ग्रहों के राजकुमार हैं बुध। बुध का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इस समय बुध वृश्चिक राशि में और विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल बुधवार के दिन बुध की चाल में बदलाव होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 दिसंबर को 02:39 ए एम पर ग्रहों के राजकुमार बुध अनुराधा नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध 20 दिसंबर को सुबह में 06:13 बजे तक रहेंगे। ऐसे में शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कल से 20 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

वृश्चिक राशि

शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

करियर में बनाई गयी योजनाओं से सफलता मिलने की संभावना अधिक है।

नौकरी कर रहे लोगों को बुध की कृपा से अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा।

काम की तारीफ होगी।

आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे।

कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे।

ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 9 दिसंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है।

करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा।

रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी।

कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

कुंभ राशि

शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कुंभ राशि के लोगों के लिए टाइम बेहद शुभ माना जा रहा है।

जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी।

भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे।

यात्रा करने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें:9 से 19 दिसंबर तक इन राशियों के लिए समय शानदार, शुक्र की चाल करेगी धन वर्षा
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पंडित जी से जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!