बुध वक्री 2026: इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, इन लोगों को हर कदम पर रहना होगा सतर्क
Budh Vakri 2026: बुध ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकती है, जबकि कुछ लोगों को बातचीत, निवेश और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। जानें मेष से मीन तक बुध वक्री का संभावित प्रभाव और किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा असर माना जाता है।

Budh Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और गणना का कारक माना जाता है। जब बुध वक्री होते हैं तो उनकी चाल सामान्य नहीं रहती। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान बुध से जुड़े क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बातचीत में गलतफहमी, फैसले लेने में भ्रम, व्यापार में देरी और स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय राहत और लाभ भी लेकर आ सकता है।
पंडित नरेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि किसी भी ग्रह के वक्री होने का मतलब यह नहीं होता कि वह पीछे की ओर चलने लगता है। पृथ्वी से देखने पर उसकी चाल उल्टी दिखाई देती है। इसी वजह से उस ग्रह के प्रभाव में बदलाव महसूस होता है। बुध के मामले में इसका असर सबसे ज्यादा शिक्षा, कारोबार, नौकरी, संचार, त्वचा, नसों और मानसिक एकाग्रता पर माना जाता है।
किन राशियों को मिल सकता है फायदा?
मेष: बुध की वक्री चाल मेष राशि वालों के लिए कुछ मामलों में लाभकारी साबित हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने काम आगे बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
इन राशियों को रहना होगा संभलकर
मिथुन: बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं। वक्री होने पर स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। काम के दबाव और मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलने में देरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें और अनावश्यक खर्च से बचें।
वृषभ: प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों में धैर्य और बातचीत बनाए रखना जरूरी रहेगा।
कुंभ: प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
बाकी राशियों के लिए भी बुध की वक्री चाल मिलाजुला असर लेकर आ सकती है। ऐसे समय में किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने, नया निवेश करने या बिना जांच-पड़ताल के बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर माना जाता है।
बुध किन चीजों के कारक हैं?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, शिक्षा, व्यापार, लेखन, गणित, संचार और विश्लेषण क्षमता के कारक माने जाते हैं। इसके अलावा बुध का संबंध त्वचा, स्नायु तंत्र (नर्वस सिस्टम) और व्यावहारिक समझ से भी माना जाता है। इसलिए बुध के वक्री होने पर इन क्षेत्रों में कुछ लोगों को बदलाव महसूस हो सकता है।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


