25 दिन तक बुध चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Mercury Rashifal Budh Vakri Gochar 2026 : जल्द ही बुध अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। बुध की उलटी चाल यानि वक्री चाल में गोचर लगभग 25 दिन तक रहेगा। बुध गोचर से कुछ राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं। 

25 दिन तक बुध चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Mercury Rashifal Budh Vakri Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध करीब 3 महीने के बाद वक्री चाल में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय बुध कर्क राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल चल रहे हैं। जल्द ही बुध अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 जून 2026 के दिन बुध का गोचर उलटी चाल में होगा। बुध की उलटी चाल यानि वक्री चाल में गोचर लगभग 25 दिन तक रहेगा। ग्रहों के राजकुमार बुध की ये वक्री चाल 24 जुलाई 2026 की सुबह तक बनी रहेगी। कुछ राशियों के लिए बुध की ये उलटी चाल बेहद ही खास रहने वाली है। आइए पंडित जी से जानते हैं कि किन राशियों के लिए बुध का उलटी चाल में गोचर करना लाभकारी रहने वाला है-

25 दिन तक बुध चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध के वक्री होने से तीन राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं-

बुध की उलटी चाल मेष राशि के जातकों के लिए कैसी रहेगी?

ग्रहों के राजकुमार बुध का वक्री चाल में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। जीवन में आ रही मानसिक और शारीरिक दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी। पढ़ाई में छात्रों का मन लगेगा।

बुध की उलटी चाल कर्क राशि के जातकों के लिए कैसी रहेगी?

ग्रहों के राजकुमार बुध का वक्री चाल में गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार और नौकरीपेशा लोगों के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

बुध की उलटी चाल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसी रहेगी?

ग्रहों के राजकुमार बुध का वक्री चाल में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। व्यापार में की गयी मेहनत रंग लाएगी। इसके साथ ही नयी जॉब मिलने के संकेत भी हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती नजर आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!