आज से इन 6 राशियों की चांदी ही चांदी, शनि के नक्षत्र में बुध गोचर देगा प्रॉफिट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 : शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में किन राशियों को लाभ दे सकता है -

Mercury Rashifal Budh Gochar Shani ke nakshatra me aaj se 15 August tak 6 rashiyo ko labh
बुध गोचर का राशिफल

Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी समय लाने जा रहा है। बुध ग्रह इस वक्त चंद्र की कर्क राशि में विराजे हुए हैं। आज के दिन बुध ग्रह ने अपनी चाल में बदलाव किया है। बुध ग्रह ने आज पुनर्वसु नक्षत्र से पुष्य नक्षत्र में एंटर किया है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ने सुबह में 7 बजकर 23 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर किया है। पुष्य नक्षत्र में बुध ग्रह 15 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में किन राशियों को लाभ दे सकता है -

आज से इन 6 राशियों की चांदी ही चांदी, शनि के नक्षत्र में बुध गोचर देगा प्रॉफिट

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से लगभग 6 राशियों को फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा साबित होगा?

पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा साबित होगा?

पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर में सुख और शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा साबित होगा?

पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे।

तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा साबित होगा?

पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना तुला राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। नए मौके हाथ लगेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा साबित होगा?

पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना मकर राशि वालों के लिए अच्छी खबर ला सकता है। आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा साबित होगा?

पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुंभ राशि वालों के लिए शानदार साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से इन 6 राशियों की चांदी ही चांदी, शनि के नक्षत्र में बुध गोचर देगा प्रॉफिट