5 दिन बाद से 7 राशियां रहेंगी मालामाल, चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर
Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 Mercury transit 2026 : जल्द ही ग्रहों के राजकुमार बुध चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को बुध के नक्षत्र गोचर करने से बंपर लाभ हो सकता है।

Mercury Rashifal Budh Gochar 2026, बुध गोचर राशिफल : बुध ग्रह की बदलती चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, समय- समय पर बुध गोचर करते रहते हैं, जिनके शुभ और अशुभ दोनों परिणाम राशियों पर पड़ते हैं। इस समय बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। इस बार चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 सितंबर 2026 के दिन सुबह में 10 बजकर 47 मिनट पर बुध का गोचर हस्त नक्षत्र में होगा। 21 सितंबर के दिन तक बुध चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को बुध के नक्षत्र गोचर करने से बंपर लाभ हो सकता है। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं बुध के चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों का भाग्य चमक सकता है -
5 दिन बाद से 7 राशियां रहेंगी मालामाल, चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर
एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में बुध का गोचर करना लगभग 7 राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में बनाए गए प्लांस अच्छी ग्रोथ दिखाएंगे।
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कानूनी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार साबित हो सकता है। आपके विपक्षी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए उत्तम साबित हो सकता है। आप अपने खर्चों पर भी लगाम लगाएंगे। वहीं, परिवार के साथ कुछ वक्त भी बिताएंगे।
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र के नक्षत्र में बुध का गोचर कैसा रहेगा?
चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में चार चांद भी लगेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


