4 दिन बाद इन राशियों को प्रमोशन और धन लाभ, बुध गोचर का कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Mercury in leo Horoscope Budh Gochar 2026 : सिंह राशि में बुध के प्रवेश करते ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा, क्योंकि सूर्य ग्रह इस राशि में पहले से बैठे हुए हैं। बुध का गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है -

Mercury in leo Horoscope Budh Gochar singh rashifal Mercury Transit 4 rashiyo ke liye lucky
बुध सिंह गोचर का राशिफल

Mercury in leo Horoscope Budh Gochar 2026 : कुछ ही दिनों में बुध ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति के जीवन में सुख, तेज बुद्धि, व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहती है। जल्द ही बुध चंद्र ग्रहण से पहले गोचर करेंगे, जो कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को बुध सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सिंह राशि में बुध के प्रवेश करते ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा, क्योंकि सूर्य ग्रह इस राशि में पहले से बैठे हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध का गोचर सिंह राशि में होने से किन राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है -

4 दिन बाद से इन राशियों को प्रमोशन और धन लाभ, बुध गोचर का कमाल

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा साबित होगा?

बुध का सिंह राशि में गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपको अपने कलीग्स का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। आपके विरोधी भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं।

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा साबित होगा?

बुध का सिंह राशि में गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए रास्ते मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बिजनेस में बनाई गई योजनाएं अपना प्रभाव दिखाएंगी।

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा साबित होगा?

बुध का सिंह राशि में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना संभव है। तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन के मामले में आप समृद्ध रहेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा साबित होगा?

बुध का सिंह राशि में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छा इन्वेस्टर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़4 दिन बाद से इन राशियों को प्रमोशन और धन लाभ, बुध गोचर का कमाल