मीन राशि में मंगल और शनि की लंबी चलेगी युति, बुध के साथ त्रिग्रही योग, किन राशियों के लिए लाभ
11 अप्रैल 2026 से बुध मीन राशि में आ चुके हैं, इस राशि में पहले सूर्य भी थे और शनि भी हैं और मंगल भी हैं। लेकिन आज 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में जा चुके हैं। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे,

11 अप्रैल 2026 से बुध मीन राशि में आ चुके हैं, इस राशि में पहले सूर्य भी थे और शनि भी हैं और मंगल भी हैं। लेकिन आज 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में जा चुके हैं। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, लेकिन मीन राशि में मंगल बुध और शनि का त्रिग्रही योग भी कई राशियों को दिक्कत तो कई राशियों को लाभ देगा। आपको बता दें कि मंगल अभी इस पूरे महीने इस राशि में रहेगें, वहीं शनि और मंगल की युति तो लंबी चलेगी, शनि और मंगल की युति अच्छी नहीं माना जाती है, आपके लिए कई तरह के नुकसान लाती है। मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती हैं, वहीं इनके साथ शनि और मंगल के होने से स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मंगल इस राशि में मई तक रहेगें, ऐसे में खतरनाक स्थिति काफी लंबे समय तक बनी रही सकती है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं बुध के मीन राशि में गोचर से किस राशि के लोगों को लाभ मिलेगा
मकर
णकर राशि को प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, आपका काम भाग्य से बनेगा और अगर आप पॉलिटिक्स में हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। आपके लिए इस समय में अच्छे योग हैं, बिजनेस से भी आपको लाभ हो सकती है।
कुंभ
धन संबंधित कार्यों में प्रगति होने के चांस बन रहे हैं, अगर आपके बच्चे हैं तो उनसे जुड़ी अच्ची खबरआपको मिल सकती है। अगर आप वाणी अच्छी है, तो समझों आपके काम बनते जाएंगे।
वृष
आर्थिक वृद्धि आपके लिए लाभ लाएगी। आपके बिजनेस में इनकम के नए सोर्स अपने आप बनते जाएंगे। आपके बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस भी उन्नति करेगा और घर में मंगल कार्य होंगें।
वृश्चिक
आर्थिक उन्नति के चांस और वहीं आपको घर में पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। अगर सरकारी नौकरी है तो स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।
धनु
गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वहीं कहीं से आपको जमीन जायदाद एवं अचल संपत्ति का लाभ मिलता नदर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों
के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


