इन 4 राशियों पर है वक्री शनि की नजर, 92 दिन तक मिलेगा फायदा ही फायदा
शनि वक्री इस वक्त 4 राशियों पर मेहरनबान हैं और अगले 92 दिन इन्हें और भी लाभ देने वाले हैं। 11 दिसंबर तक शनि उलटी चाल में चलते हुए इन राशियों को कई लाभ देंगे। जानें ये राशियां कौन-कौन सी हैं?

ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल को सबसे अहम माना जाता है। शनि किस नक्षत्र में हैं या फिर किस राशि में गोचर कर रहे हैं? इसका बड़ा असर हर राशि पर दिखाई देता है। बीते 27 जुलाई को ही शनि ने उल्टी चाल चलनी शुरू की है। उल्टी चाल की शुरुआत शनि से मीन राशि के साथ की है। अगले 92 दिन तक अभी भी शनि इसी राशि में रहेंगे। शास्त्रों में माना जाता है कि शनि जब भी वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल चलते हैं तो हर एक राशि की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि 11 दिसंबर तक वक्री रहने वाले हैं और इसका सबसे ज्यादा लाभ सिर्फ 3 राशियों को मिलने वाला है। जानें ये 3 राशियां कौन सी हैं?
इन 4 राशियों पर वक्री शनि रहने वाले हैं मेहरबान-
वृषभ राशि वालों को किस तरह से लाभ देंगे वक्री शनि?
शनि की वक्री चाल वृषभ राशि वालों के लिए पिछली सारी मेहनत का हिसाब चुकाएगी। ऑफिस में लोगों को काम का अंदाज पसंद आएगा। सीनियर्स भी इम्प्रेस होंगे। ऐसे में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में वो सब होगा जो सोचा है। ऐसे में पैसों की स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में होती नजर आएगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करना है।
कर्क राशि वालों पर शनि की उलटी चाल का क्या होगा असर?
कर्क राशि वालों के लिए 11 दिसंबर तक का समय बहुत ही खास रहने वाला है। काम से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम की वजह से ही पहचान भी मिलेगी। नौकरी बदलने के पूरे चांस हैं। जो लोग नए मौके की तलाश में हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी कोई पुरानी दिक्कत खत्म हो सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि कमाई के साथ-साथ बचत की ओ भी ध्यान देना होगा।
क्या कन्या राशि वालों पर मेहरबान रहने वाले हैं वक्री शनि?
कन्या राशि वालों के लिए भी वक्री शनि बहुत कुछ करेंगे। जिंदगी दोबारा ट्रैक पर लौटेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। अचानक से उन चीजों में रफ्तार दिखेगी जिसे लेकर कोई श्योरिटी नहीं मिल पा रही थी। सीनियर्स का काम में पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोग पुराने लोगों से फिर कनेक्ट हो सकते हैं। इनकम के कई और रास्ते दिखेंगे। बस किसी भी बात को टालने की आदत छोड़ दें।
मिथुन राशि पर वक्री शनि का क्या रहने वाला है असर?
मिथुन राशि वालों को वक्री शनि पैसों के मामले में राहत देंगे। ऑफिस में काम की सराहना होगी। किसी बड़ी चीज में सफलता हाथ लग सकती है। बिजनेस में कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों में हड़बड़ी नहीं करनी है। डिसिप्लिन में रहकर हर काम करने से चीजें और फेवरेवल होंगी।


