22 दिन बाद शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

24 सितंबर को मंगल अपना नक्षत्र बदलेंगे और इस बदलाव का पॉजिटिव असर चार राशियों पर पड़ने वाला है। जानें आखिर 17 अक्टूबर तक किन राशियों की जिंदगी में चौतरफा लाभ मिलेगा? 

mangal nakshatra parivartan 2026
4 राशियों को मिलेगा मंगल नक्षत्र परिवर्तन का लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, जोश और हिम्मत से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में जब भी मंगल अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर राशियों की जिंदगी में रफ्तार लेकर आता है। जल्द मंगल अपनी चाल बदलेंगे। आने वाले 24 सितंबर को मंगल अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मंगल पुष्य नक्षत्र में जाएंगे। इस नक्षत्र का संबंध शनि ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। जब भी मंगल शनि के नक्षत्र में आते हैं तो इसका असर किसी भी व्यक्ति को जल्दबाजी ना करने की बजाय सोच-समझकर फैसले लेने की समझ देता है। 24 सितंबर यानी आज से 22 दिन बाद से कुछ राशियों को जमीन-जायदाद और नौकरी-बिजनेस के मामले में राहत मिलेगी। जानिए आखिर वो 4 लकी राशियां कौन सी हैं?

इन 4 राशियों को मिलेगा मंगल नक्षत्र परिवर्तन का लाभ

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन कई रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने वाला हो सकता है। कोई पुराना काम जोकि अटका हुआ था वो रफ्तार पकड़ सकता है। सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ेगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुल मिलाकर नौकरी, पैसे और रिश्ते सब कुछ सही होता नजर आएगा। मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों की कई मुश्किलों को कम करता दिखेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर मेहनत का सही फायदा दिला सकता है। अब तक जिन कामों में बार-बार रुकावट आ रही थी या जो भी चीजें अटकी हुई थी उनमें धीरे-धीरे तेजी आ सकती है। ऑफिस में लीडरशिप अंदाज और काम करने का तरीका सीनियर्स को पसंद आएगा। ऐसे में कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोग नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं जोकि आगे काफी काम आएंगे। जमीन से जुड़ा कोई मामला फेवर में आएगा। पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा सही होगी।

धनु राशि

मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। प्रोफेशनल लाइफ में इस राशि के जातकों की बात को ज्यादा महत्व मिलेगा। सीनियर्स काम की तारीफ करेंगे। अगर सही वक्त पर फैसले लिए जाए तो ये आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर परिवार का माहौल खुशनुमा होगा जिससे मन खुश रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए ये समय सोच-समझकर फैसले लेने वाला होगा। इस दौरान जो भी फैसले लिए जाएंगे वो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। वहीं जिन लोगों को करियर में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उनकी परेशानियां अब धीरे-धीरे कम होंगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। कोई ऐसा मौका हाथ जरूर लगने वाला है जो काम को मजबूती देगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी या फिर इन्वेस्टमेंट से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़22 दिन बाद शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ