Mars Transit in April 2026: इन 3 राशियों के लिए लकी होगा अप्रैल का महीना, मंगल के गोचर से मिलेंगे ये लाभ
Mangal Gochar 2026: मंगल का गोचर 2 अप्रैल से हुआ है। इस गोचर का असर कई राशियों पर दिखने वाला है। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं जिसके लिए ये गोचर सबसे लकी साबित होगा?

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का अपना-अपना महत्व है। वहीं मंगल को हिम्मत और ताकत देने वाला ग्रह माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से जब किसी की कुंडली में मंगल की स्थिति सही होती है तो उसका कॉन्फिडेंस लेवल अलग ही होता है और ऐसे इंसान में फैसला लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। मंगल की एनर्जी की वजह से ही काम करने की स्पीड भी सही होती है। अप्रैल के महीने में मंगल का असर कुल 3 राशियों पर अच्छा पड़ेगा। दरअसल बीते दिन यानी 2 अप्रैल को ही मंगल ग्रह ने कुंभ से मीन राशि में गोचर किया है। इस राशि में मंगल का उपस्थिति 11 मई तक रहने वाली है। ऐसे में इसका असर 3 राशियों पर पड़ेगा और कई चीजों में राहत भी दिलाएगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर मंगल का ये गोचर किन 3 राशियों की किस्मत चमकाने वाला है?
इन 3 राशियों को मिलेगा मंगल गोचर का लाभ
मेष राशि (Aries)
अप्रैल का महीना मेष राशि वालों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। इस राशि के जातकों का कॉन्फिडेंस बूस्ट अप होगा। दरअसल इनके काम और कोशिशों की तारीफ होगी, जिसकी वजह से अपने आप इनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अब अच्छे मौके मिलते हुए दिखाई देंगे। कुछ लोगों को प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है।
1. मंगल के गोचर से मेष राशि वालों के लिए नई नौकरी के योग बनेंगे।
2. इस गोचर की मदद से मेष राशि वालों के सारे रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं।
3. मंगल का गोचर मेष राशि वालों की जिंदगी में शांति लेकर आएगा।
मिथुन राशि (Gemini)
अप्रैल के महीने में होने वाले मंगल के इस गोचर का अच्छा असर मिथुन राशि वालों पर भी दिखेगा। राशिचक्र में मिथुन तीसरी राशि है और अब इनके अच्छे दिन आने शुरू होंगे। ये समय मिथुन राशि वालों के लिए फेवरेवल है। जो लोग पार्टनरशिप वाला काम कर रहे थे, उन लोगों को अब अच्छा फायदा मिलेगा। वहीं जो लोग कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने का मन बना रहे थे, उन्हें लाभ मिलेगा।
1. मंगर के गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए जल्द ही मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।
2. इस गोचर के चलते मिथुन राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
3. साथ ही इस वजह से मिथुन राशि वालों को अप्रैल के ही महीने में कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस महीने में इस राशि के लोगों को ग्रोथ मिलेगी और साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलने की संभावना बन रही है। वहीं कुछ लोगों को अपना अटका हुआ पैसा कहीं से वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि वालों की मेहनत अप्रैल के महीने में रंग लाती हुई नजर आएगी।
1. मंगल के गोचर की वजह से ही वृश्चिक राशि वालों के लिए इनकम के नए सोर्स खुलेंगे।
2. इस गोचर की वजह से ही अब वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होती दिखेगी।
3. प्रोफेशनल लाइफ में वृश्चिक राशि वालों को अच्छी ग्रोथ होती दिखेगी और विदेश से जुड़ी चीजों में लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


