मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन 3 राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक
Mars Transit Horoscope Mangal Rashifal : मेष राशि मंगल की अपनी स्वराशि यानि मूल त्रिकोण राशि है। जब मंगल अपने घर में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैं।

Mars Transit Horoscope Mangal Rashifal 2026, मंगल का गोचर : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और भूमि का कारक माना जाता है। मेष राशि मंगल की अपनी स्वराशि यानि मूल त्रिकोण राशि है। जब मंगल अपने घर में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को दोपहर में 12:47 बजे मंगल मेष राशि में एंटर करेंगे। मेष राशि में मंगल का यह गोचर मुख्य रूप से कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं-
मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन 3 राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक
मेष राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?
- मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और लग्न भाव में गोचर करेंगे, यह आपके लिए रुचक महापुरुष योग जैसा फल देगा।
- आपके साहस और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।
- कार्यक्षेत्र में आप एक लीडर के रूप में उभरेंगे।
- आपके निर्णय सटीक साबित होंगे।
- शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा और पुरानी बीमारियों में सुधार होगा।
मिथुन राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?
- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव (लाभ भाव) में होगा, जो बहुत ही फलदायी माना जाता है।
- आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है।
- आपकी लंबे समय से रुकी हुई कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
- नए प्रभावशाली लोगों से मित्रता होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे।
सिंह राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?
- सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल नौवें भाव (भाग्य भाव) में गोचर करेंगे। मंगल और सूर्य की मित्रता के कारण यह समय स्वर्ण काल की तरह साबित हो सकता है।
- आपके अटके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे।
- धर्म-कर्म या व्यापार के सिलसिले में की गई लंबी दूरी की यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी।
- पिता या गुरुजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?
- धनु राशि के लिए मंगल का गोचर पांचवें भाव में होगा, जो संतान, बुद्धि और प्रेम का स्थान है।
- छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, एकाग्रता बढ़ेगी।
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आपको विशेष पहचान मिलेगी।
मंगल के गोचर का लाभ पाने के उपाय
- प्रतिदिन या विशेषकर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- मंगलवार को मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करना शुभ होता है।
- मंगल बड़े भाई का प्रतीक है। इसलिए अपने भाइयों से संबंध मधुर रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


