10 दिन बाद से 4 राशियों को मिलेगी सफलता, शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा धन लाभ
Mars Rashifal Mangal Gochar shani nakshatra 2026: मंगल का ये गोचर सभी बारह राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। शनि के पुष्य नक्षत्र में मंगल का गोचर करना कुछ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Mars Rashifal Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल अपने समय अवधि अनुसार, एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में गोचर करते रहते हैं। इस समय मंगल बुध की मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। कुछ ही दिन में मंगल चाल बदलते हुए राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 सितंबर के दिन सुबह 05:50 मिनट पर मंगल पुनर्वसु नक्षत्र से पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष विद्या के अनुसार, मंगल का ये गोचर सभी बारह राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। 17 अक्टूबर 2026 के दिन तक पुष्य नक्षत्र में मंगल का गोचर होगा। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इसलिए आइए पंडित जी से जानते हैं शनि के पुष्य नक्षत्र में मंगल का गोचर करना किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-
10 दिन बाद से 4 राशियों को मिलेगी सफलता, शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर देगा धन लाभ
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल का नक्षत्र गोचर शनि के नक्षत्र पुष्य में होने से लगभग चार राशियों को सफलता मिलेगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?
मंगल का गोचर शनि के नक्षत्र पुष्य में होने से सिंह राशि के जातकों के लिए समय शानदार माना जा रहा है। फैमिली का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। करियर में अपनी स्किल्स के साथ आप जीत हासिल करेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?
मंगल का गोचर शनि के नक्षत्र पुष्य में होने से मेष राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी माना जा रहा है। आपको कई सोर्स से इनकम होगी। लाइफ पार्टनर के साथ भी रिश्ता बेहतर होगा।
मकर राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?
मंगल का गोचर शनि के नक्षत्र पुष्य में होने से मकर राशि के जातकों के लिए टाइम पॉजिटिव माना जा रहा है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और जी जान लगाकर काम करेंगे। नए अवसरों को हाथ से न जाने दें।
धनु राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?
मंगल का गोचर शनि के नक्षत्र पुष्य में होने से धनु राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छी खबर मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


