मंगल-गुरु युति: अक्टूबर में 4 राशियों का बदलेगा समय, मिलेंगे शुभ फल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mars-Jupiter conjunction october 2026: अक्टूबर में कर्क राशि में मंगल-गुरु की युति बनी रहेगी। दोनों ग्रह एक राशि में होकर सभी राशियों पर असर डालेंगे। जानें किन राशियों को लाभ के संकेत।

mars jupiter conjunction
मंगल-गुरु युति 2026

Mangal-Guru Yuti 2026: अक्टूबर भर मंगल और गुरु कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल और गुरु की युति ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थिति मानी जाती है। कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं और मंगल नीच के होते हैं। नीच का मंगल और उच्च का गुरु जब एक साथ कर्क राशि में बैठते हैं तो गुरु का प्रभाव मंगल के नीचत्व को खत्म कर देता है। इसे नीचभंग राजयोग कहा जाता है। इस समय जातक को करियर और कार्यों में सफलता हासिल होती है। धन-संपत्ति की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साहस और विवेक का साथ मिलता है। कर्क राशि में मंगल-गुरु की युति मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी। लेकिन कुछ विशेष राशियों को इस समय मंगलकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जानें अक्टूबर में गुरु-मंगल किन राशियों को देंगे अच्छे फल।

1. मेष राशि:

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। गुरु और मंगल की युति आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। इस समय आपको करियर में पदोन्नति मिलने के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के अच्छे अवसरों का आप भरपूर लाभ उठाएंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपकी ईमानदारी और

2. कर्क राशि:

कर्क राशि में ही मंगल और गुरु की युति बन रही है, जिससे नीचभंग राजयोग का सीधा प्रभाव आप पर रहने वाला है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा और अटके हुए कार्यों को गति मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश के अवसर मिलेंगे जिनका आप लाभ उठाएंगे।

3. वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल और गुरु की युति लाभकारी रहेगी। इस समय आप धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय कहा जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। इस समय आप किसी लक्ष्य को पाएंगे। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बिजनेस करने वालों को किसी नई डील या सौदे में साइन करने का अवसर मिल सकता है।

4. धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति अच्छे अवसरों को ला सकती है। कामकाज की स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का पूर्ण फल प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रह सकती हैं। धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अक्टूबर में 4 राशियों की बुलंद रहेगी किस्मत, मंगल-गुरु मिलकर करेंगे कल्याण