अगले 25 दिन तक 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, मंगल गोचर मचाएगा धमाल
Mars in Gemini Rashifal Mangal Gochar 2026: मंगल का गोचर शुभ हो तो व्यक्ति कॉन्फिडेंट और एक्टिव महसूस करता है। इस समय बुध की मिथुन राशि में विराजमान रहकर मंगल कुछ राशियों के लिए लाभकारी मौके लाने वाले हैं।

Mars in Gemini Rashifal Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह का गोचर बेहद खास माना जाता है। इस वक्त बुध की मिथुन राशि में मंगल गोचर कर रहे हैं। मंगल की चाल बदलने पर सभी 12 राशियों पर कुछ- न- कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। मंगल का गोचर शुभ हो तो व्यक्ति कॉन्फिडेंट और एक्टिव महसूस करता है। इस समय बुध की मिथुन राशि में विराजमान रहकर मंगल कुछ दिनों तक अपनी राशि नहीं बदलेंगे। सितंबर के महीने में ही अब मंगल अपनी चाल में बदलाव करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर की शाम तक मंगल मिथुन राशि में ही रहेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए आइए पंडित जी से जानते हैं ग्रहों के सेनापति मंगल के राशि परिवर्तन करने पर किन राशियों को फायदा होने वाला है-
अगले 25 दिन तक 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, मंगल गोचर मचाएगा धमाल
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन गोचर 4 राशि के लोगों के लिए अच्छा और एनर्जेटिक समय लेकर आ रहा है।
मेष राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन गोचर लाभकारी साबित होगा?
हां, मेष राशि के लिए मंगल का मिथुन गोचर लाभकारी साबित होगा। आप काफी एनर्जेटिक रहने वाले हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतना ही आपके लिए सफलता करीब होगी। नाम और सम्मान दोनों कमा सकते हैं।
सिंह राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन गोचर लाभकारी साबित होगा?
हां, सिंह राशि के लिए मंगल का मिथुन गोचर फायदेमंद साबित होगा। जॉब कर रहे लोग तारीफ के पात्र बनेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी।
मकर राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन गोचर लाभकारी साबित होगा?
हां, मकर राशि के लिए मंगल का मिथुन गोचर शुभ साबित होगा। आपके पार्टनर के सहयोग से मुश्किलें आसानी से हल की जा सकती हैं। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के शुरू होने लगेंगे। करियर में आप सभी टास्क में अव्वल रहेंगे।
धनु राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन गोचर लाभकारी साबित होगा?
हां, धनु राशि के लिए मंगल का मिथुन गोचर पॉजिटिव साबित होगा। व्यापारियों के लिए कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। किसी दोस्त की मदद से आपको लाभ हो सकता है। गुड न्यूज मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


