Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal Rashifal Mars Transit in Venus constellation time till 22 July will be beneficial for these zodiac signs
मंगल शुक्र के नक्षत्र में, 22 जुलाई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी

मंगल शुक्र के नक्षत्र में, 22 जुलाई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी

संक्षेप:

Mangal Rashifal Mars Transit: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 30 जून को लगभग रात के 08:33 बजे मंगल ने प्रवेश किया। इस नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल 22 जुलाई तक रहने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।

Tue, 1 July 2025 08:39 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Mangal Rashifal Mars Transit, मंगल शुक्र के नक्षत्र में: समय-समय पर मंगल नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। मंगल का नक्षत्र गोचर मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। मंगल के नक्षत्र बदलने से पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। कल सोमवार के दिन मंगल ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। दृक पंचांग के अनुसार, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 30 जून को लगभग रात के 08:33 बजे मंगल ने प्रवेश किया। इस नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल 22 जुलाई तक रहने वाले हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

22 जुलाई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी

मेष राशि: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में भी सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मंगल का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सहयोग से आसानी से सॉल्व की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है। मंगल के शुभ प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

ये भी पढ़ें:1-31 जुलाई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:राहु गुरु के नक्षत्र में कब तक? इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:चंद्रमा गोचर शुक्र के नक्षत्र में आज, क्या मिलेगी आपको अच्छी खबर?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!