2 सितंबर से 5 राशियों का बदलेगा भाग्य और समय, गुरु के नक्षत्र में मंगल लेंगे एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
share

Mangal nakshatra gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल अब देव गुरु बृहस्पति के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु के नक्षत्र में आने से मंगल कुछ राशियों का भाग्य पूरी तरह से बदल देंगे और खूब कल्याण करेंगे। 

mangal nakshatra parivartan 2026
मंगल नक्षत्र परिवर्तन 2 सितंबर 2026

Mangal nakshatra parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, आत्मा, भूमि और युद्ध का कारक माना गया है। मंगल एक निश्चित समय में राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 2 सितंबर 2026 को मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और 24 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। गुरु के नक्षत्र में मंगल का गोचर का प्रभाव नई शुरुआत,भूमि, संपत्ति लाभ वाला होता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जब मंगल गुरु के नक्षत्र में आएंगे तो पांच भाग्यशाली राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय इन राशियों को करियर, धन और व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जानें मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा।

मेष राशि-

मेष राशि वालों को मंगल गोचर से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार के योग हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है।

कर्क राशि-

कर्क राशि के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहने वाला है। मंगल के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होती नजर आएंगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए यह समय सुख-सौभाग्य में वृद्धि करा सकता है। इस समय आपके कार्यों की बाधाएं खत्म होंगी और सफलता प्राप्त करेंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और तारीफ करेंगे। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त हो सकती है। धन की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

धनु राशि-

धनु राशि वालों को कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। अपनों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी और निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अटके हुए धन की वापसी होने से मानसिक राहत मिल सकती है।

मीन राशि-

मीन राशि के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यों की बाधाएं दूर होने से मानसिक दबाव खत्म होगा। इस समय जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़2 सितंबर से 5 राशियों का बदलेगा भाग्य और समय, गुरु के नक्षत्र में मंगल गोचर