24 सितंबर से 4 राशियों को बंपर लाभ के संकेत, शनि के नक्षत्र में आ रहे मंगल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mangal nakshatra gochar September: मंगल एक निश्चित अवधि में राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सितंबर के आखिरी सप्ताह में मंगल शनि के नक्षत्र में आ रहे हैं। शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर 4 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

Mangal nakshatra gochar 2026
मंगल का पुष्प नक्षत्र में गोचर कब होगा?

Mangal nakshatra parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और इसके अधिष्ठाता देवता देवगुरु बृहस्पति हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल शनि के पुष्य नक्षत्र में आते हैं तो जातकों में जल्दबाजी के बजाए धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। मंगल 24 सितंबर 2026 को सुबह 05:50 बजे पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे और 17 अक्टूबर 2026 यानी लगभग 24 दिन तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस समय मंगल कर्क राशि में नीच अवस्था में रहेंगे लेकिन इसी राशि में गुरु की उपस्थिति होने के कारण मंगल का नकारात्मक प्रभाव कम होगा और सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होगी। मंगल नक्षत्र गोचर से चार राशियों को अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें इस समय किन राशियों का बदलेगा भाग्य।

मेष राशि- अटके हुए काम पूरे होंगे

मंगल नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से मेष राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संपत्ति संबंधित लाभ प्राप्त होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और मुनाफा बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

सिंह राशि: नए अवसर मिलेंगे

सिंह राशि वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। नौकरी करने वालों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा

कन्या राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिवार में खुशियां बनी रह सकती हैं। नौकरी करने वालों को बदलाव के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी लंबित कार्य में रफ्तार आ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़24 सितंबर से 4 राशियों को बंपर लाभ के संकेत, शनि के नक्षत्र में आ रहे मंगल