2 अगस्त को मिथुन राशि में मंगल का गोचर, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2 अगस्त 2026 को मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, सिंह, धनु, मिथुन और तुला राशि के जातकों को करियर, कारोबार, आत्मविश्वास और रुके हुए कामों में लाभ मिलने के संकेत माने जा रहे हैं।

Mangal Gochar Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, आत्मविश्वास, जमीन, भाई-बहन, नौकरी और कारोबार का कारक माना जाता है। जब भी मंगल राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार मंगल 2 अगस्त 2026 की रात 10:59 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार यह गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकता है। हालांकि, इसका असर व्यक्ति की जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग भी हो सकता है।
मेष, सिंह और धनु राशि को मिल सकता है लाभ
ज्योतिष के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ माना जा रहा है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए काम या नए ग्राहक मिलने के योग बन सकते हैं। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने की उम्मीद रहेगी।
मिथुन और तुला राशि के लिए बन सकते हैं नए मौके
मंगल के मिथुन राशि में आने से मिथुन राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। लंबे समय से रुके कुछ काम आगे बढ़ सकते हैं। तुला राशि के जातकों को भी करियर में नए मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने काम से फायदा मिलने के संकेत हैं। यात्रा का भी योग बन सकता है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मिल सकता है फायदा
ज्योतिष के अनुसार मंगल ऊर्जा और हिम्मत का ग्रह माना जाता है। ऐसे में जो लोग प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या नई नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय पहले के मुकाबले बेहतर रह सकता है।
सभी राशियों पर रहेगा असर
मंगल का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा। किसी राशि को करियर में लाभ मिल सकता है तो किसी को खर्च पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपनी जन्म कुंडली के आधार पर भी सलाह लेना बेहतर माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


