Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal gochar in makar Rashi in new 2026 these 3 zodiac effected and Makar rashi 2026 mein kaisa rahega
मकर राशि में नए साल में मंगल का गोचर होगा बड़ा, मंगल-शनि का किन राशियों पर असर, मकर का कैसा रहेगा समय

मकर राशि में नए साल में मंगल का गोचर होगा बड़ा, मंगल-शनि का किन राशियों पर असर, मकर का कैसा रहेगा समय

संक्षेप:

नए साल में मंगल का मकर राशि में गोचर होगा बड़ा, इस राशि में मंगल आएंग, जो शनि की राशि है, ऐसे में मंगल और शनि दोनों की युति बन जाएगी। आइए जानें इससे मकर समेत किन राशि पर प्रभाव होगा

Jan 02, 2026 08:08 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नए साल में मंगल का मकर राशि में गोचर होगा बड़ा, इस राशि में मंगल आएंग, जो शनि की राशि है, ऐसे में मंगल और शनि दोनों की युति बन जाएगी, इससे कई राशियों को लाभ होगा। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और अभी मंगल धनु राशि में है। धनु के बाद मंगल साल शनि की राशि मकर में जाने वाले हैं। 16 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल 23 फरवरी 2026 तक रहेंगे, इससे कुछ राशियों के लिए अच्छा समय और कुछ के लिए खराब समय रहेगा। आइए जानें किन राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानें मंगल का वृश्चिक और सिंह राशि पर क्या असर होगा?

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय इस गोचर से समय बेहतर होगा। आपके लिए कॉन्फिडेंस वाला समय रहेगा। इस समय आपको देखना होगा कि आप क्या फैसला लेने जा रहे हैं। मंगल के कारण आपको लाइफ में थोड़ी अशांति आ सकती है। सिंह राशि वालों के लिए इस साल बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के लिए अचानक लाभ के योग बनेंगे, हालांकि शनि की ढैय्या के प्रभाव से आपके लिए कुछ मुश्किलें बनेंगी।

सिंह राशिफल वालों के लिए यह साल बड़ा बदलाव का समय होगा। आपको करियर से लेकर सोशल लाइफ में बड़े चेंज देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इनकम बढ़ेगी और आपको लाइफ पार्टनर और संतान से शुभ समाचार मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 2 जनवरी 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राश
ये भी पढ़ें:तुला वार्षिक राशिफल 2026:नए साल में धनलाभ, जानें कैसा है तुला वालों का 2026
ये भी पढ़ें:तुला वार्षिक राशिफल 2026: तुला करियर और फाइनेंस के मामले में कैसा रहेगा नया साल?

नए साल में कैसा रहेगा मकर राशि वालों पर क्या असर रहेगा।?
मकर राशि वालों के लिए साल 2026 अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मार्च के बाद धन आगम होगा। इस समय संतान भी प्रगति करेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। आप इस समय कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको पार्टनर की हेल्थ को अच्छे से केयर करनी होगी, इसके अलावा मई में गुरु आपको संतान और नौकरी में लाभ देंगे। आपको पैसा मिलेगा।आपके लिए संपत्ति अधिक से अधिक लाभ देगी। शिक्षा के एरिया में भी आप अच्छे से आगे बढ़ेंगे। आपकी पर्सनल लाइफ में आपको लाइफ पार्टनर के साथ आनंद के साथ समय बीतेगा।आप नौकरी करते हैं, तो ट्रांसफर की स्थिति बनेगी। इस समय लाइफ में चीजें जल्दी जल्दी बदगेंग, भागदौड़ रहेगी, सभी चीजें सिस्टमेटिक नहीं रहेगीं। दिसंबर से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए आपको अलर्ट रहना होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!