18 सितंबर से 6 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, मंगल और गुरु मिलकर करेंगे कल्याण
Mangal ka neech rashi me gochar: मंगल अपनी नीच राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां उनका मिलन उच्च के गुरु से होगा। कर्क राशि के मंगल और गुरु एक साथ होकर कुछ राशियों को अच्छे फल प्रदान करेंगे।

Mangal Gochar Kark Rashi Mein: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय मिथुन राशि में हैं। 18 सितंबर को मंगल मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आएंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं। जब गुरु कर्क राशि में आते हैं, तो नीच भंग राजयोग बनता है जिसे गुरु मंगल योग भी कहा जाता है। कर्क राशि में मंगल का मिलन गुरु ग्रह से होगा। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं। कर्क राशि में मंगल-गुरु के मिलन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए दो ग्रहों का यह मिलन अत्यंत लाभकारी रहेगा। इन राशियों का भाग्योदय होने के साथ धन लाभ भी हो सकता है। इस समय ये राशियां रोजी-रोजगार में तरक्की करते हुए नजर आ सकती हैं। जानें मंगल-गुरु किन राशियों का मिलकर करेंगे कल्याण।
मेष राशि:
मेष राशि में चतुर्थ भाव में मंगल रहेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल के कारण आपके सुखों में कमी हो सकती है लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि बीच-बीच में भाग्य का साथ भी मिलेगा।
वृषभ राशि:
मंगल के कर्क राशि में आने से वृषभ राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके अटके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आपके आत्मविश्वास या साहस में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत को सही दिशा की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या व्यापार में विस्तार में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ पूरा-पूरा मिलेगा। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि के लिए मंगल राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस समय आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और धन का लाभ भी होगा। आध्यात्मिक योग की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहस बढ़ेगा। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के लिए मंगल और गुरु मिलकर आर्थिक रूप से लाभ दिलाएंगे। इस समय आपके पास अचानक पैसा आ सकता है। आप इस समय जो मौका चाहते थे, वह आपको मिल सकता है। करियर में नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग किसी नई डील या सौदे को साइन कर सकते हैं, जो कि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
तुला राशि:
तुला राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपके सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आपके कार्यशैली को नई दिशा मिल सकती है। करियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपको आपके मेहनत की सराहना मिल सकती है। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि:
मंगल आपकी राशि के द्वादश भाव में हैं। मंगल आपके लिए राजयोग कारी हैं। इस समय आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से दृढ़ता आएगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। विदेश जाने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को विदेश से काम बनता हुआ नजर आ सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी। मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। संपत्ति और वाहन में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


