सितंबर में नीचस्थ मंगल इन 4 राशियों का करेंगे खूब अमंगल, अभी से जान लें राहत के उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mangal ka neech rashi kark me gochar kab: मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि में आकर मंगल कमजोर पड़ेंगे और कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को मिलेंगे अशुभ फल।

mangal ka kark gochar kab hai 2026
मंगल अपनी नीच राशि कर्क में कब आएंगे?

Mangal Gochar Kark Rashi me 2026: नीच का मंगल का अर्थ है कि मंगल ग्रह अपनी सबसे कमजोर स्थिति में है। मंगल कर्क राशि में नीच का माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के चौथे भाव में मंगल होता है, तो यह कर्क राशि में नीचस्थ का हो जाता है। जब मंगल कर्क राशि में होता है तो व्यक्ति को आत्मविश्वास, रक्त और साहस की कमी महसूस हो सकती है। हालांकि कभी-कभी कर्क का मंगल बहुत अच्छे परिणाम देता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल अपनी नीच राशि कर्क में 18 सितंबर 2026 को गोचर करेंगे और 12 नवंबर 2026 तक रहेंगे। पंडित उपाध्याय बताते हैं कि अपनी नीच राशि कर्क में आकर मंगल मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि पर अशुभ प्रभाव डालेंगे। जानें इन राशियों को किस तरह के फल प्राप्त होंगे और क्या सावधानी बरतनी चाहिए। मंगल के अशुभ प्रभावों से बचाव के उपाय भी।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को इस समय आत्मविश्वास में कमी का अनुभव हो सकता है। कार्यों में सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपनों में विवाद के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता मिलने में कठिनाई आएंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाणी कठोर हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के साहस में कमी आएगी। इस समय आपको कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घबराहट, बेचैनी और मानसिक तनाव घेर सकता है। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। इस समय आप काम का बोझ बढ़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भाग्य का साथ कम मिलेगा। इस समय आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

धनु राशि:

धनु राशि के लिए मंगल का कर्क गोचर अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी तंत्र का सहयोग नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम में कमी निकाल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। अपनों में कमी आएगी। रक्त संबंधी दिक्कतें जैसे ब्लड प्रेशर या शुगर हो सकती हैं। इस समय रुपए-पैसों के लेने-देन में सावधानी बरतें, वरना फंस सकता है।

मकर राशि-

मकर राशि के लिए नीचस्थ मंगल अशुभ परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन परेशान रह सकता है। धन संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला इस समय लेने से बचें। करियर में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। भाग्य का साथ कम मिलेगा, इसलिए किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं करें। इस समय अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें, वरना वाद-विवाद में फंस सकते हैं।

नीच मंगल के उपाय-

1. जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल नीच का होता है और अशुभ परिणाम दे रहा हो तो, तांबे का छल्ला या कड़ा धारण करना लाभकारी माना जाता है।

2. प्रतिदिन गुड़ और काली मिर्च का सेवन भी लाभ दिला सकता है।

3. नियमित हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सितंबर में नीचस्थ मंगल इन 4 राशियों का करेंगे अमंगल, जान लें राहत के 3 उपाय