45 दिन तक मंगल-गुरु रहेंगे नजदीक, 18 सितंबर से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mangal-Guru Yuti 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 18 सितंबर को अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल के गोचर करते ही उनकी देवगुरु बृहस्पति के सा युति बनेगी। जानें मंगल-गुरु किन राशियों को अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे।

mangal guru yuti 2026 September
कर्क राशि में मंगल का गोचर कब होगा?

Mangal-Guru Yuti 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल एक राशि में लगभग 45 दिन तक गोचर करते हैं। इस दौरान जब मंगल उस राशि में प्रवेश करते हैं जहां पहले से गुरु मौजूद हों, तो दोनों ग्रहों की युति बनती है या नजदीक आते हैं। 18 सितंबर 2026 को मंगल चंद्रमा की कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। इस तरह से कर्क राशि में मंगल-गुरु युति शुरू होगी जो कि करीब 45 दिन तक (अक्टूबर के अंत) रहेगी।

ज्योतिष गणना के अनुसार, जब कर्क राशि में गुरु और मंगल साथ आते हैं तो नीच भंग राजयोग बनता है। इसे गुरु-मंगल योग भी कहा जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि गुरु-मंगल का नजदीक आना या युति बनना एक अत्यंत प्रभावशाली घटना है। गुरु वैभव, संपदा और ऐश्वर्य के कारक हैं। जबकि मंगल थोड़ा आक्रामक ग्रह है जो कि साहस, पराक्रम, भूमि और रक्त का कारक है। कर्क राशि जल तत्व की राशि है। ऐसे में गुरु का संयम और मंगल का उत्साह जातक को सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है। इस समय कुछ जातकों को धन की प्राप्ति होने के साथ करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद रहती है। जानें मंगल-गुरु की युति किन 6 राशियों को देगी लाभ।

1. मेष राशि:

मेष राशि के लिए मंगल-गुरु युति लाभकारी परिणाम प्रदान कर सकती है। इस समय आपके धन में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में आएंगी। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। सहकर्मी आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

2. वृषभ राशि:

मंगल-गुरु की कर्क राशि में युति वृषभ राशि के लिए अच्छे संकेत दे रही है। इस समय आपके भाग्यवश अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विरोधी या शत्रु परास्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका साहस और पराक्रम रंग लाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्तम रहेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और तारीफ करेंगे। धन का आगमन होगा, जिससे बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है।

3. सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ कहा जा सकता है। गुरु-मंगल के पास होने से आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप सही और अच्छे निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

4. कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को गुरु-मंगल की युति से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय आप करियर में नई उड़ान भर सकते हैं। नौकरी संबंधित दिक्कतें दूर हो सकती हैं। व्यापारी वर्ग बिजनेस को आगे बढ़ाने के अवसर देखेंगे और इनका फायदा भी उठाएंगे। इस समय आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे, जिससे कार्यों में सफलता हासिल होगी। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

5. तुला राशि:

तुला राशि के लिए यह अनुकूल समय कहा जाएगा। आपके सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय अगर आपने किसी को उधार दिया है, तो धन की वापसी हो सकती है। करियर संबंधी परेशानी खत्म होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। धन की स्थिति में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

6. वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति शुभ परिणाम प्रदान कर सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक संपन्नता आएगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के पूर्ण योग हैं। परिवार का सहयोग व्यापार में तरक्की दिला सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़6 राशियों के लिए धन और भाग्य के लिए शुभ संकेत, गुरु-मंगल आ रहे नजदीक