12 नवंबर तक 5 राशियों के लिए स्वर्णिम काल, मित्र राशि में रहेंगे मंगल
Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय अपनी मित्र राशि में विराजमान हैं। मित्र राशि में रहते हुए मंगल 5 राशियों को अच्छे फलों को प्रदान करेंगे। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां।

Mars Transit in Cancer 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल चंद्रमा की कर्क राशि के गोचर में हैं और इस राशि में 12 नवंबर 2026 तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस और क्रोध का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है। कर्क एक जल तत्व राशि है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब मंगल जल तत्व की कर्क राशि में गोचर करता है, इसे ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि कर्क राशि मंगल की नीच राशि है। मंगल और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव माना जाता है। कुंडली में मंगल और चंद्रमा का शुभ संबंध चंद्र-मंगल योग बनाता है, जिसे लक्ष्मी योग कहा जाता है। कर्क राशि के मंगल कुछ जातकों को आर्थिक समृद्धि और व्यावसायिक सफलता प्रदान कर सकते हैं। इस समय चंद्रमा और मंगल के प्रभाव से जातकों में भावनात्मक मजबूती आ सकती है। जानें कर्क राशि के मंगल किन राशियों को देंगे शुभ फल।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को धन-संपदा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस समय वित्तीय स्थिरता मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि प्राप्त होगी। इस समय धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने मार्गों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर का यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा या अटका है तो वापसी के संकेत हैं। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। बिगड़े हुए काम रफ्तार पकड़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय आप महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और तारीफ मिल सकती है। यात्राएं लाभकारी साबित होंगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी फायदा होने के संकेत हैं। इस समय व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। कुटुंब में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। मानसिक तौर पर राहत महसूस कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए मंगल का कर्क गोचर भाग्य का साथ दिला सकता है। इस समय आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जिसका लाभ करियर में मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता मिलेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

