4 दिन बाद मंगल बदलेंगे राशि, 55 दिन तक इन 3 राशियों के लिए वरदान समान, राजा की तरह हो जाएगा जीवन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और करीब 55 दिनों तक यहां रहेंगे। कर्क राशि में पहले से मौजूद गुरु के साथ मंगल की युति बनेगी, जिसका असर कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार और पैसों के मामलों में अच्छा रह सकता है। 

Mangal Gochar
Mangal Gochar 2026

Mangal Gochar 2026: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है। 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल करीब 55 दिन तक कर्क राशि में रहेंगे। इस दौरान कर्क राशि में पहले से मौजूद गुरु के साथ मंगल की युति बनेगी। ज्योतिष में इस युति को खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे मंगल का नीच प्रभाव कम हो सकता है। इसका फायदा कुछ राशि वालों को मिल सकता है। कर्क, सिंह और तुला राशि के लोगों के लिए यह समय नौकरी, कारोबार और पैसे के मामले में अच्छा रह सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आने वाला समय काम के मामले में अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम की जगह पर आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जाएगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। कारोबार करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। नया ग्राहक जुड़ सकता है या कोई पुराना काम फिर से शुरू हो सकता है। पैसे के मामले में रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। आमदनी बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह बदलाव करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन इसका फायदा भी मिल सकता है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। कारोबार करने वालों को नया सौदा मिल सकता है। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा हो सकता है। अगर कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस समय काम आगे बढ़ सकता है। पैसे से जुड़ा कोई अटका मामला सुलझ सकता है। कुल मिलाकर आने वाले करीब 55 दिन काम और कमाई के लिए अच्छे रह सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर फायदे वाला रह सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किसी नई जगह से काम का प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारियों को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े काम में भी फायदा होने की उम्मीद है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज खरीदने की योजना बन सकती है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़4 दिन बाद मंगल बदलेंगे राशि, 55 दिन तक इन 3 राशियों के लिए वरदान समान