18 सितंबर को नीच राशि में आ रहे मंगल, ये 6 राशियां अभी से हो जाएं सावधान
Mangal Gochar Unlucky Rashi Rashifal: ग्रहों के सेनापति मंगल 18 सितंबर को अपनी नीच राशि में आ रहे हैं। नीच राशि में आने से मंगल कई राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेंगे। जानें किन राशि वालों को मंगल गोचर की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Mangal ka kark rashi gochar 2026: मंगल अग्नि तत्व हैं और कर्क राशि जल तत्व की राशि है। जब मंगल जल तत्व की राशि में गोचर करते हैं तो नीचस्थ अवस्था में आ जाते हैं। मंगल का गोचर 18 सितंबर 2026 को होगा और यह गोचर 12 नवंबर तक यानी लगभग 56 दिन तक प्रभावी रहेगा। पंडित उपाध्याय बताते हैं कि मंगल का कर्क राशि में गोचर अशुभ या अच्छा नहीं माना जाता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि में मंगल नीच या कमजोर माने जाते हैं। जब मंगल कर्क राशि में आएंगे तो जातकों में मानसिक अशांति और मूड में बदलाव देखने तो मिल सकते हैं। इस समय क्रोध और आक्रामकता में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक कलह और ऊर्जा के साथ साहस में कमी महसूस हो सकती है। जानें मंगल के कर्क गोचर से किन राशियों को रहना होगा सावधान।
वृषभ राशि:
मंगल गोचर के प्रभाव से आपके कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। रुकावटों के साथ कार्य पूर्ण होंगे। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास भी कमजोर रह सकता है। भाग्य का साथ कम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरी संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन उलझा रह सकते हैं। बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को मंगल गोचर की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। धन के आगमन में कमी महसूस कर सकते हैं। मंगल की नीच अवस्था के कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों और बड़े भाई-बहन के साथ थोड़ी दूरी बनाकर रखें, वरना वाद-विवाद या अनबन हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।
तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस समय आप कार्यों में बाधाएं या अचड़नों का सामना कर सकते हैं। मंगल की नीच अवस्था के कारण धन का नुकसान हो सकता है इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ लेनदेन नहीं करें। सुख-सुविधाओं में कमी का अनुभव कर सकते हैं। संतान को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को भाग्य में कमी का अनुभव हो सकता है। इसलिए इस समय भाग्यवश किसी भी कार्य की शुरुआत नहीं करें। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए नौकरी संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं, यहां तक कि कुछ जातकों की नौकरी पर संकट आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहना चाहिए। छोटी दूरी की यात्राएं अच्छे परिणाम दे सकती हैं। सुख-सुविधाओं में कमी का अनुभव करेंगे।
धनु राशि:
धनु राशि वालों को इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर के बड़े लोगों के साथ अनबन या मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धन संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। पराक्रम में कमी महसूस कर सकते हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अशुभ परिणाम प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। इस समय कुंभ राशि वाले अपने व्यवहार में बदलाव देख सकते हैं। फैसलों को लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप करना कुछ चाहेंगे और होगा कुछ, थोड़ा भ्रमित करने वाला यह समय रह सकता है। धन को लेकर सावधानी बरतें। निवेश से बचें और कोई बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला नहीं लें।


