Hindi Newsधर्म न्यूज़Makar Sankranti 2026 date in Bihar astrologers told date 14 January 2026 know mithila prampara dahi chuda
Makar Sankranti 2026 kab hai: शास्त्र, पंचांग के अनुसार बिहार में मकर संक्रांति 14 को ही मनेगी, जानें मिथिला की परंपरा

Makar Sankranti 2026 kab hai: शास्त्र, पंचांग के अनुसार बिहार में मकर संक्रांति 14 को ही मनेगी, जानें मिथिला की परंपरा

संक्षेप:

Makar sankranti 2026 date: इस वर्ष मकर संक्रांति पर्व मंगलवार 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। यह निर्णय किसी परंपरागत अनुमान या व्यक्तिगत मत पर आधारित नहीं, बल्कि प्राचीन धर्मशास्त्रों, सूर्यसिद्धान्तीय खगोलीय गणना तथा स्थापित पंचांग-परंपरा के अनुरूप है।

Jan 13, 2026 09:13 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना, प्रधान संवाददाता।
share Share
Follow Us on

इस वर्ष मकर संक्रांति पर्व मंगलवार 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। यह निर्णय किसी परंपरागत अनुमान या व्यक्तिगत मत पर आधारित नहीं, बल्कि प्राचीन धर्मशास्त्रों, सूर्यसिद्धान्तीय खगोलीय गणना तथा स्थापित पंचांग-परंपरा के अनुरूप है। ये बातें ज्योतिषाचार्य राजनाथ झा ने रविवार को कहीं। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार अर्धरात्रि से पूर्व संक्रांति होने पर पूर्वदिन का उत्तरार्ध पुण्यकाल माना जाता है। वर्ष 2026 में सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश अर्धरात्रि से पूर्व हो रहा है। इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी के पहले आधे दिन पुण्यकाल धर्मसम्मत है। वहीं, पंचांग निर्माण की परंपरा सामूहिक शास्त्रीय एवं गणितीय निर्णय पर आधारित होती है। इसी कारण बिहार सहित देश के अधिकांश प्रामाणिक पंचांगों में मकर संक्रांति की तिथि 14 जनवरी 2026 ही अंकित की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दान-पर्व का महत्व

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धर्मशास्त्रों में मकर संक्रांति को विशेष दान-पर्व कहा गया है। इस दिन प्रात: स्नान, सूर्य को अर्घ्य, तिल-गुड़ एवं अन्न का दान के बाद भोजन का विशेष विधान वर्णित है।

मिथिला की परंपरा

मिथिला और बिहार में मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व है। दही-चूड़ा, तिलकूट, बड़ों से आशीर्वाद ग्रहण करना और पारिवारिक-सामाजिक मेल-मिलाप की परंपरा आज भी पूरी आस्था और उल्लास के साथ निभाई जाती है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!