Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए
- Makar Sankranti 2025 : पंचांग के अनुसार,इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान-दान के कार्यों का बहुत महत्व है, लेकिन इस पर्व पर कुछ कार्यों की मनाही होती है।

Makar Sankranti 2025 Do's and Dont's : सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व का बड़ा महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान और सूर्यदेव की पूजा करना शुभ माना जाता है। सूर्यदेव जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति मनाया जाता है। इस दिन सदियों से स्नान-दान और खिचड़ी की खाने की परंपरा चली आ रही है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्यदेव सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और सूर्यदेव की उपासना से साधक के सभी कष्टों का अंत होता है और पापों से मुक्ति मिलती है, लेकिन इस पर्व के दिन कुछ कार्यों की मनाही होती है और कुछ कार्यों को पुण्य फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए?
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
स्नानादि के बाद सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें।
मकर संक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को खिचड़ी, मूंगफली, दही, चूड़ा, तिल के लड्डू, गर्म कपड़े और अपने क्षमतानुसार धन का दान कर सकते हैं।
इस पर्व पर धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करना चाहिए और ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए।
सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन 'ऊँ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मकर संक्रांति के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
मकर संक्रांति के दिन काले रंग का कपड़ा धारण करने से बचना चाहिए और न ही किसी को काले रंग का वस्त्र दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन पीले रंग का वस्त्र दान करना उत्तम माना गया है।
इस दिन प्याज,लहसुन और मांस-मदिरा समेत तामसिक भोजन के परहेज से बचना चाहिए।
इस पर्व पर दूसरों का अपमान करने से बचें और कटु शब्दों का प्रयोग न करें।
मकर संक्रांति के दिन हरे-भरे पेड़ और पौधों का काटने से बचना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किए अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।