Mahashivratri Puja: आज महाशिवरात्रि पर काली मिर्च, गेहूं, मूंग, चावल शिवजी पर क्या अर्पित करें

Feb 15, 2026 10:11 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Mahashivratri Puja kaise karein:महाशिवरात्रि यानी भगवान शिव का दिन । महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना गया है। इस दिन भोले नाथ पर कई चीजें अर्पित करतें हैं और उससे मनोकामना पूरी होती है।

Mahashivratri Puja: आज महाशिवरात्रि पर काली मिर्च, गेहूं, मूंग, चावल शिवजी पर क्या अर्पित करें

महाशिवरात्रि यानी भगवान शिव का दिन । महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना गया है। इस दिन भोले नाथ पर कई चीजें अर्पित करतें हैं और उससे मनोकामना पूरी होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इससे पहले मंदिरों में भगवान शिवऔर मां पार्वती के विवाह के सभी कार्य किए जाते हैं। अलग-अलग मनोकामना पूर्ति के लिए ये चीजें अर्पित की जाती हैं। यहां हम आपको बता रहें हैं कि महाशिवरात्रि पर कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए। शिवमहापुराण में इन सभी चीजों के बारे में कहा गया है। कितनी संख्या में और कैसे इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से कौन से मनोकामना पूरी होती है, इसके बारे में शिवमहापुराण में बताया गया है। आप भी जानें

गेंहू से भी होती है शिवजी की पूजा

गेहूं से भी की गई शिवपूजा खास होती है। अगर एक लाख गेहूं से शिवकी पूजा की जाए, तो उसकी सन्तति की अभिवृद्धि होती है। इस तरह उनका विधान विधिपूर्वक करने चाहिए। इसी प्रकार चावल के दाने चढ़ाने से लक्ष्मी जी की प्राप्ति होती है।

काली मिर्च और सरसों के दानें

राई से को गयी शिव पूजा शत्रु विनाशक कही गयी है।बीस पल भर सरसों के एक लाख दाने हो जाते हैं। उन एक लाख सरसों के दानों से को गयी शिवकी पूजा होती है। ऐसा कहा गया है अरहरकी पत्तियोंसे शिवजी को सुशोभित करके उनका पूजन करना चाहिए। शिव को पूजा करने के बाद एक गौ और एक बैल का दान करना चाहिये। काली मिर्च से की गयी शिवकी पूजा भी शत्रु का नाश करने वाली बताई गईहै।

भगवान शिव को क्यों अर्पित करते हैं हरी मूंग

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को हरी मूंग अर्पित करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव को हरी मूंग अर्पित करते हैं, उन्हें भगवान की कृपा से सुख मिलता है। इसलिए लोग महाशिवरात्रि पर शिवजी को हरी मूंग अर्पित करते हैं। लेकिन आपको इसकी मात्रा भी पता होनी चाहिए कि शिवजी को हरी मूंग कितनी अर्पित करनी चाहिए। शिवमहापुराण में लिखा है कि शिवजी का एक लाख मूंग से पूजन किए जाने पर भगवान्‌ शिव सुख देते हैं। साढ़े सात प्रस्थ और दो पल यानी साढ़े सात सेर तेरह माशा भर मूंग संख्या में एक लाख होती है। इसे भगवान शिव को अर्पित कर 11 ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!