Happy Mahashivratri Wishes: अपनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश, कोट्स, ऐसे कहें- हैप्पी महाशिवरात्रि
आज, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। देश और दुनिया में भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करते हैं और हर तरफ “ॐ नमः शिवाय” का जाप सुनाई देता है।

आज, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। देश और दुनिया में भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करते हैं और हर तरफ “ॐ नमः शिवाय” का जाप सुनाई देता है। कोई मंदिर जाकर पूजा करता है तो कोई घर पर ही सिंपल तरीके से शिवजी का ध्यान करता है। इस पावन दिन पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना भी परंपरा का अहम हिस्सा है। इसी भावना के साथ हम आपके लिए महाशिवरात्रि 2026 के खास संदेश, कोट्स, विशेज और ग्रीटिंग्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं / Happy MahaShivratri Wishes-
आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन,
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो,
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!
महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई
जगह-जगह में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं,
हैं वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस शिव जी के चरण में,
बने उस शिव जी के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
दिल की धड़कनों को सुरूर मिलता है,
जो भी आता भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
काल भी तुम और महाकाल भी तुम,
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्यम भी तुम।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम,
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
भोले आएं आपके द्वार,
संग लेकर सारा परिवार,
करें आप पर खुशियों की बौछार,
आ जाए आपके जीवन में बहार।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब इस अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
आज जमा लो भांग का रंग,
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग,
भगवान भोले की कृपा बरसे आप पर,
जीवन में भर जाए नई उमंग।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
बाबा की तारीफ करें कैसे,
मेरे शब्दों में इतना जोर नहीं,
सारी दुनिया में जाकर ढूंढ लेना,
मेरे महाकाल जैसा कोई और नहीं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


