महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं: अपनों को भेजें भोलेनाथ के भक्तिमय संदेश और शायरी

Feb 15, 2026 08:50 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को शिव-शक्ति के मिलन के रूप में देखा जाता है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं: अपनों को भेजें भोलेनाथ के भक्तिमय संदेश और शायरी

Mahashivratri 2026 Wishes: वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि में त्रयोदशी-चतुर्दशी का मेल होता है, त्रयोदशी समाप्त होकर चतुर्दशी शुरू होती है, वही समय महाशिवरात्रि का विशेष पुण्यकाल माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को शिव-शक्ति के मिलन के रूप में देखा जाता है और हर साल देशभर में महाशिवरात्रि बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का खास महत्व माना गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां बांटते हैं। परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भक्तिमय संदेश भेजकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने की परंपरा रही है। अगर आप भी अपनों को दिल से महाशिवरात्रि की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश और शायरी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Mahashivratri 2026 Wishes)

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े

जो भक्त हो महाकाल का!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय।

तीन लोक नौ खंड में, शिव से बड़ा न कोय।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिव की महिमा से जगमगाए सारा जहान,

शिवरात्रि का यह पर्व लाए खुशियों की सौगात,

हर हर महादेव!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

भोले की महिमा है अपरम्पार,

करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,

शिव की दया आप पर बनी रहे और

आपके जीवन में खुशियां भरी रहें,

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस शिव के चरण में।

बनें उस शिव के चरणों की धूल,

आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन

शिव के चरणों में शीश झुकाने दो

भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!

महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई

जगह-जगह में शिव हैं हर जगह में शिव हैं

हैं वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं !

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस शिव जी के चरण में

बने उस शिवजी के चरणों की धुल

आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता हैं,

दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता हैं,

जो भी आता भोले के द्वार

कुछ न कुछ जरूर मिलता हैं

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

काल भी तुम और महाकाल भी तुम,

लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,

शिव भी तुम और सत्यम भी तुम।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव की भक्ति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुकून मिलता है,

जो भी लेता है दिल से भोले का नाम,

उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

भोले आएं आपके द्वार,

संग लेकर सारा परिवार,

करें आप पर खुशियों की बौछार,

आ जाए आपके जीवन में बहार।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब इस अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

आज जमा लो भांग का रंग,

आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग,

भगवान भोले की कृपा बरसे आप पर,

जीवन में भर जाए नई उमंग

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

बाबा की तारीफ करें कैसे,

मेरे शब्दों में इतना जोर नहीं,

सारी दुनिया में जाकर ढूंढ लेना,

मेरे महाकाल जैसा कोई और नहीं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

“भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,

उनकी दया का प्रसाद मिले आपको।

आप पाएं जीवन में सब कुछ,

जो भी आपका दिल चाहे, वो सब मिले आपको।”

हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशी की बहार मिले।

महादेव की कृपा से आपको जिंदगी के हर कदम पर सफलता मिले।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

अद्भुत भोले तेरी माया,

अमरनाथ में डेरा जमाया,

नीलकंठ में तेरा साया,

तू ही मेरे दिल में समाया।

हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;