MahaShivratri date: त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि इस दिन, महाशिवरात्रि पर भद्रा भी, बिल्वपत्र समर्पित होने से ही शिवपूजा सफल
Shivratri kab hai: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग निर्जला व्रत रखते हैं और भगवान शिव की चार पहर पूजा करते हैं। इस बार शिवरात्रि की तिथि को लेकर कंफ्यूजन हो रहे हैं,

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग निर्जला व्रत रखते हैं और भगवान शिव की चार पहर पूजा करते हैं। इस बार शिवरात्रि की तिथि को लेकर कंफ्यूजन हो रहे हैं, तो जान लें कि इस साल रविवार को महाशिवरात्रि की तिथि पड़ रही है। 15 फरवरी को शाम को चतुर्दशी तिथि है, इसलिए शाम को यह तिथि होने के कारण शिवरात्रि व्रत 15 फरवरी को किया जाएगा। .निशित काल पूजा 16 फरवरी को रात 12.28 मिनट से 1.17 मिनट तक की जाती सकती है, लेकिन व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को बिल्व पत्र क्यों अर्पित करते हैं?
शिवमहापुराण में लिखा है कि भगवान शिव की पूजा बिना बिल्व पत्र के नहीं होती है। बिल्वपत्र समर्पित होने से ही शिव को पूजा सफल होती है। भगवान को कितने उत्पाद अर्पित कर दें, लेकिन अगर कुछ भी नहीं है, तो सिर्फ बिल्व पत्र को जरूर रखें, इसके बिना आपकी पूजा सफल नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर सुगंधित व्यंजन और उत्तम तेल, रंग आदि विविध वस्तुएं भगवान शिव को अर्पित करें। इसके बाद गुग्गुल और अगुरु आदि से धूप निवेदित करें। अपनी जो भी इच्छा हो, उसके साथ भगवान शिव को कमल, शतपत्र, शंखपुष्प, कुशपुष्प, धतूर, मन्दार, द्रोणपुष्प, तुलसीदल और बिल्वपत्र से भगवान शंकरको विशेष पूजा करें।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को और क्या-क्या अर्पित करते हैं?
इस दिन भगवान का रुद्राभिषेक कराते हैं।भगवान को रूद्राभिषेक से पहले दूध, दही, घी, मधु, शक्कर से स्नान कराया जाता है। इसके बाद उनका भव्य शृंगार कर दूध और गंगाजल से रूद्राभिषेक होता है। भगवान शिव को भष्म शृंगार, अष्टगंध शृंगार, महाकाल शृंगार, इत्र शृंगार होता है। पूजन सामग्री में भांग, रोली, धूप, अगरबत्ती, दीप, भष्म, अष्टगंध, काला तिल, जौ, सिंदूर, कपूर, लवंग, इलायची, इत्र, सुपाड़ी, नारियल, अबीर, गुलाल आदि चीजें अर्पित की जाती है।
महाशिवरात्रि पर भद्रा और ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग
महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया भी रहेगा। इस दिन भद्रा सायं 05.05 मिनट से रात्रि 05.20 मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, इस दिन चतुर्दशी लगने से त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी का संयोग भी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा इस दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग, व्यतीपात योग पूरे दिन रहेगा। वहीं चार ग्रह एक ही राशि में रहेंगे, चतुग्रही योग भी रहेगा।
महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजा मुहूर्त
पहला प्रहर 15 फरवरी की शाम 6 बजकर 11 मिनट से रात 9 बजकर 23 मिनट तक
दूसरा प्रहर 15 फरवरी की रात 9 बजकर 23 मिनट से 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट तक
तीसरा प्रहर 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट से सुबह 3 बजकर 47 मिनट तक
चौथा प्रहर 16 फरवरी को सुबह 3 बजकर 47 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां



