Mahalakshmi rajyog:9 अगस्त कामिका एकादशी पर महालक्ष्मी राजयोग, किस राशि के लिए लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ekadashi par Rajyog: इस साल कामिका एकादशी का दिन बहुत खास माना जा रहा है। इस दिन महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। किस राशि के लिए यह क्या लाभ लाएगा, यहां पढ़ें

Maha lakshmi Rajyog kamika Ekadashi
कामिका एकादशी के लिए बन रहा है महालतक्ष्मी राजयोग

सावन मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी इस बार रविवार नौ अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों का इतना उत्तम योग है कि भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह दिन खास तो है ही साथ ही कई राशियों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आइए जानते हैं कि महालक्ष्मी योग कब बन रहा है और इससे राशियों को क्या लाभ होंगे।

क्या है महालक्ष्मी योग

आपको बता दें कि चंद्रमा और मंगल के मिथुन राशि में होने के कारण महालक्ष्मी राजयोग बनता है।मंगल और चंद्रमा जब एक साथ एक ही राशि में आ जाते हैं तो महालक्ष्मी राजयोग बनता है। इसके अलावा कुंडली में अगर ये किसी की राशि के दूसरे, नौवें, दसवें या ग्यारहवें भाव में आतो भी महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। जिस राशि में या जिसकी भी कुंडली में यह योग बनता है ऐसे व्यक्ति को धन और संपत्ति मिलती है। बिजनेस और नौकरी में आपके छोटे से एफर्ट आपको आगे ले जाते हैं और सफलता पाते हैं। समाज में आपको सम्मान मिलता है। अभी की बात करें तो मंगल का गोचर अगस्त के शुरू में ही मिथुन राशि में हुआ है। इस राशि में कामिका एकादशी के दिन यानी 9 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा भी आजाएगें। ऐसे में मंगल और चंद्रमा की इसी युति से मिथुन राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनेगा।

इस योग से किन राशियों के लिए लाभ के योग?

इससे मिथुन राशि के लोगों को लाभ के योग बनेंगे। आपको बिजनेस में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अगर पहले दिक्कत वाली थी तो इसमें चारचांद लग सकते हैं। आपकी प्लानिंग भी आपको सफल कराएंगी। आपके लिए अच्छे योग हैं?

कन्या राशि के लिए भाग्य

कन्या राशि के लिए भाग्य का साथ और भाग्यवश आपके काम बनेंगे। आप सफलता पाएंगे और आर्थिक तौर पर कोई चीज आपकी संपत्ति में जुड़ेगी। नया काम भी रंग लाएगा और आपके लिए इनकम के नए सोर्स बनेंगे।

मकर राशि के लिए लाभ के योग

मकर राशि के लिए यह योग सफलता और यश देने वाला होगा। आपको कई तरह से लाभ मिलेगा और धन में वृद्धि होगी।

कब है कामिका एकादशी

कामिका एकादशी पर हर्षण योग और महालक्ष्मी राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान शिव के रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन और महामृत्युंजय जाप के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन एकादशी तिथि सुबह 11.05 बजे तक रहेगी, जबकि मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 2.45 बजे तक रहेगा। हर्षण योग रात्रि 2.03 बजे तक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan