Maha Navami 2026: 19 अक्टूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन और हवन का शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। जानें महानवमी की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, अष्टमी के बाद नवमी तिथि कब शुरू होगी, कन्या पूजन कब करें और नवरात्रि व्रत का पारण किस समय करना उचित रहेगा।

Maha Navami 2026
Maha Navami 2026 Date

Maha Navami 2026 Date: शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। नवरात्रि में व्रत रखने वाले श्रद्धालु इस दिन हवन और कन्या पूजन करके नौ दिनों के अनुष्ठान पूरे करेंगे। इस बार अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद ही नवमी शुरू हो रही है। ऐसे में सुबह अष्टमी का पूजन और उसके बाद नवमी की पूजा की जा सकेगी। काशी के पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को अष्टमी तिथि सुबह करीब 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी, जो 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

महानवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 9 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 32 मिनट तक बताया गया है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। श्रद्धालु इन समयों को ध्यान में रखकर पूजा की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि, नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट के बाद शुरू होगी, इसलिए नवमी के अनुसार पूजा करने वाले श्रद्धालु तिथि का ध्यान रखें।

कन्या पूजन कब करें?

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजन करने की परंपरा है। कई परिवार अष्टमी के दिन कन्याओं को भोजन कराते हैं, जबकि कुछ घरों में नवमी पर कन्या पूजन होता है। इस बार 19 अक्टूबर को सुबह अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद नवमी शुरू हो जाएगी। इसलिए श्रद्धालु अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार कन्या पूजन का समय तय कर सकते हैं। नवमी तिथि के अनुसार पूजा करने वाले 19 अक्टूबर को दिन में पूजन कर सकते हैं। स्थानीय पंचांग में दिए गए समय की पुष्टि करना उचित रहेगा।

इस विधि से करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

महानवमी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद मां दुर्गा और मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। देवी को फूल, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद घर में हवन करने की परंपरा है तो विधि-विधान से हवन करें। पूजा के बाद कन्याओं को भोजन कराने की तैयारी करें।कन्याओं को आसन पर बैठाकर उनके पैर धोएं और तिलक लगाएं। इसके बाद हलवा, पूरी और चने का भोजन कराएं। कई परिवारों में नौ कन्याओं के साथ एक बालक को भी भोजन कराने की परंपरा है। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा या उपहार दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।

महानवमी पर व्रत का पारण

नवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालु पूजा, हवन और कन्या पूजन के बाद पारण करते हैं। कुछ परिवारों में दशमी के दिन व्रत खोलने की परंपरा भी है। इसलिए पारण का समय अपनी पारिवारिक रीति और पंचांग के अनुसार तय करें। धार्मिक मान्यता है कि महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद मिलता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़19 अक्टूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन और हवन का शुभ मुहूर्त