महाअष्टमी कन्या पूजन कब होगा, दुर्गा पूजा में महाष्टमी कब है?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Durga Puja Maha Ashtami Kab hai: महाष्टमी कब है, अष्टमी कन्या पूजन कब होगा और नवमी कब है और नवमी कन्या पूजन कब है। कंफ्यूजन है तो यहां पढ़ें

ashatmi_kanya pujan kab
दुर्गापूजन कन्या पूजन कब करें

शारदीय नवरात्र में इस बार तिथियों काफी कंफ्यूजन की स्थिति है। इस बार कन्या पूजन कब होगा। इसको लेकर कंफ्यूजन है। दरअसल इस बार सप्तमी तिथि दो दिन है और अष्टमी पर कन्या पूजन कब करें, इसको लेकर कंफ्यूजन है, वहीं जो लोग अष्टमी का व्रत करते हैं और नवमी पर कन्या पूजन करते हैं, वो लोग कब करें, इसको लेकर भी खास ध्यान देना होगा। श्रद्धालुओं के बीच अष्टमी व्रत की तिथि को लेकर संशय की स्थिति है।

कब है अष्टमी तिथि, कब रखा जाएगा व्रत और कन्या पूजन कब करें?

पंचांग के अनुसार रविवार को अष्टमी का व्रत रखा जाएगा और सोमवार को व्रत का पारण किया जाएगा। जो लोग सप्तमी का व्रत करते हैं और अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं वो लोग सोमवार को उदयातिथि में कन्या पूजन करेंगे। जो लोग अष्टमी का व्रत करते हैं, वो लोग मंगलवार को पारण करेंगे और मंगलवार को ही कन्या पूजन करेंगे। मंगलवार को नवमी पूजा का सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे इस दिन कन्या पूजन होगा। शाम के समय दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। मिथिला पंचांग के अनुसार तिथियों में फेरबदल के कारण इस बार अष्टमी व्रत 18 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। इसी दिन महिलाएं डलिया और खोइंछा भरेंगी। वहीं 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 8:04 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसलिए सुबह 8.04 मिनट तक कन्या पूजन करना होगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9:46 बजे तक नवमी तिथि रहेगी। उदय तिथि मानते हुए मंगलवार को नवमी पूजा के अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगा।

दुर्गा पूजा के पंडालों में षष्ठी से पूजा शुरू होगी। इसममें सबसे पहले

16 अक्टूबर शुक्रवार को षष्ठी बेलवृक्ष की पूजा के साथ पूजा पंडालों में शाम चार बजे से रात आठ बजे तक अधिवास होगा।

17 अक्टूबर शनिवार को सप्तमी नवपत्रिका प्रवेश, बेल फल के साथ पूजा कर ढोल-शंख के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। दुर्गा सप्तशती पाठ होगा।

18 अक्टूबर रविवार को अष्टमी, महाअष्टमी व्रत, महानिशा पूजा और महा दिशा पूजा, जिसका समय मध्य रात्रि 11:36 से 12:36 बजे तक रहेगा।

19 अक्टूबर सोमवार को नवमी, संधि पूजा, शस्त्र पूजा, हवन, कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोजन इस दिन होगा।

20 अक्टूबर मंगलवार को दशमी, शमी पूजन, अपराजिता पूजन, जयंती ग्रहण व्रत पारण और नीलकंठ दर्शन होगा। दशमी का शुभ मुहूर्त सुबह 9:35 बजे नवमी के बाद से है, विसर्जन शाम 04 बजे के बाद यथा सुविधा किया जा सकेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़महाअष्टमी कन्या पूजन कब होगा, दुर्गा पूजा में महाष्टमी कब है?